देश– बिहार के गोपालगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव (Gopalganj Assembly Bypoll) बीजेपी को जीत हासिल हुई है और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को हार का मुह देखना पड़ा।
इस सींट से बीजेपी उम्मीदवार कुसुम देवी (Kusum Devi) को 70032 वोट मिले, जबकि राजद के उम्मीदवार मोहन गुप्ता (Mohan Gupta) को 68243 वोट मिले। कुसम देवी ने राजद उम्मीदवार को 1789 वोट से हराया है।
सूत्रों का कहना है कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का सियासी खेल उनकी मामी इंदिरा ने भी बिगाड़ दिया, जो गोपालगंज से मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) उम्मीदवार थीं और 8854 वोट हासिल किया.
