इतना घमंड ठीक नहीं, हालात सुधार लो नहीं तो राजस्थान भी हाथ से जाएगा

admin
By admin
2 Min Read

देश– राजस्थान(Rajsthan election) में चुनाव होने को है। वैसे तो यहां कांग्रेस सत्ता में है। लेकिन पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (chief minister Ashok Gehlot)और सचिन पायलट(Sachin pilot) के मध्य जारी विवाद से हर कोई चिंतित है। विशेषज्ञ का कहना है कि अगर जल्द ही कांग्रेस(Congress) इस विवाद को खत्म नहीं करती है तो राजस्थान में कांग्रेस (Rajasthan Congress)की स्थिति बेहद बिगड़ सकती है।

वहीं अब दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सचिन पायलट के ससुर फारुख अब्दुल्ला(Farooq Abdullah) ने अशोक गहलोत(Ashok Gehlot) को नसीहत देते हुए कहा, किसी को यह नहीं सोचना चाहिए कि सब उनके साथ से हो रहा है और उनके बिना सब रुक जाएगा। इतना घमंड अच्छा नहीं है। अगर राजस्थान कांग्रेस(Rajasthan Congress) की आपसी गुटबाजी नहीं ठीक हुई तो कांग्रेस के हाथ से राजस्थान भी निकल जाएगा।
उन्होंने आगे कहा, राजस्थान की गहलोत सरकार ने बेहतरीन काम किया है। उनकी योजनाएं जनकल्याकारी हैं। लेकिन उनको कांग्रेस के सभी नेताओं को साथ लेकर चलना चाहिए। पार्टी मजबूत एक व्यक्ति से नहीं होती। पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी को साथ लेकर चलने की आवश्यकता है।
केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए फारुख अब्दुल्ला कहते हैं, देश में 22 करोड़ की आबादी मुसलमान की है। लेकिन एक समुदाय के खिलाफ नफ़रत फैलाई जा रही है। क्या मुसलमान को समंदर में फेकना है। हिन्दू को मुसलमान का दुश्मन बनाया जा रहा है। मुसलमान को एकजुट होने की आवश्यकता है। भारत बड़ा देश है यहां हिंसा होती रहती है लेकिन हिंदुस्तान सुरक्षित है और यह सदैव सुरक्षित ही रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *