ईडी की जांच पर बैखलाये गांधी परिवार का रवैये चोर मचाए शोर सा:- केशव प्रसाद मौर्य

admin
By admin
2 Min Read

Politics:- ईडी लगातार राहुल गांधी से पूंछताछ कर रही है। वही कांग्रेस इस जांच का विरोध कर रही है और भाजपा सरकार पर कटाक्ष कर रही है। वही अब इस मामले पर केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि जिस तरह से कांग्रेस जमकर प्रदर्शन कर रही है और ईडी की जांच पड़ताल में विध्न डाल रही है वह ठीक वैसा ही है जैसे चोर मचाए शोर । 

आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईडी पर भाजपा द्वारा दवाब बनाने की बात कर रहे हैं लेकिन वास्तविकता यह है कि भाजपा राज में सब स्वतंत्र है और भाजपा ने अपने सत्ता के दौर में शुरुआत से अब तक किसी पर कोई काम करने का दवाब नहीं बनाया है। लेकिन आज जब ईडी ने राहुल गांधी से पूंछताछ की है तो गांधी परिवार तिलमिला उठा है और उसने पूरे कांग्रेस को सड़क पर उतार दिया है। जो उनके आचरण को परिभाषित कर रहा है। 
उन्होंने आगे कहा गांधी परिवार वैसे तो देश हित की कई बड़ी बड़ी बातें करता है लेकिन उनके लिए देश नहीं व्यक्ति बड़ा है। देश में न्यायालय मौजूद है जिसे ईडी के फैसले से समस्या है वह न्यायालय की शरण मे जा सकता है लेकिन इस तरह हंगामा करने से कोई फायदा नहीं है। उनका तरीका बिल्कुल गलत है क्योंकि सत्य को चीखने चिल्लाने से नहीं छुपाया जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *