जाने कब सोनिया गांधी के जनसपंर्क के सामने फेल हुआ था बीजेपी का खेल-

admin
By admin
3 Min Read

राजनीति– कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को साउथ अच्छा जनसमर्थन समर्थन मिल रहा है। जनता का प्यार और बेरोजगारी व महंगाई के मुद्दे के साथ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आगे बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के बड़े नेता यह दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा परिवर्तन की यात्रा है। जिस तरह से दक्षिण भारत मे कांग्रेस को जनमत समर्थन मिल रहा है उससे साफ जाहिर है आगामी समय मे भाजपा सत्ता से जाएगी।
वही कल कांग्रेस की पद यात्रा में सोनिया गांधी शामिल हुई। सोनिया का भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचना बड़े राजनैतिक संकेत दे रहा है। जैसे ही सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनी मां बेटे की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर एक अलग ही मंजर बना दिया।
वही आज हम बताने जा रहे हैं उस राजनैतिक दौर की बात जब बीजेपी की जीत तय मानी जा रही थी और सोनिया गांधी ने जनसपंर्क अभियान से पूरा खेल बदल दिया और बीजेपी को जीत का स्वाद चखने को नही मिला।

जाने कब सोनिया गांधी के जनसपंर्क के सामने फेल हुआ था बीजेपी का खेल-

साल 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सभी को यही प्रतीत हो रहा था की बीजेपी को सत्ता मिलेगी। लेकिन उस समय सोनिया गांधी ने बड़ी चाल चल दी और बीजेपी का सारा खेल एक झटके में पलट गया।
सोनिया गांधी को आरम्भ से ही राजनीति का बड़ा खिलाड़ी माना जाता है। क्योंकि सोनिया 2004 में जब बीजेपी की लहर थी तब मैदान में अपनी सास इंदिरा गांधी की तरह उतरी और उन्होंने सींधे तौर पर जनता से सम्पर्क साधा और बीजेपी लहर के बीच कांग्रेस की जीत का डंका बजा दिया।
उस समय सोनिया गांधी ने जो पद यात्रा शुरू की थी उसमें उनका काफिला कही भी रुक जाता था। सोनिया गांधी कभी लक्जरी लाइफ नही देखती थी। वह लोगो के साथ लोगो की तरह ही रहती थी। उनके इस व्यवहार ने राजनीति में बड़ा परिवर्तन दिखाया और अटल बिहारी वाजपेयी के सपनो को तोड़ दिया। 
वही अगर हम आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की बात करे तो बीते कई दिनों से राहुल गांधी अपनी मां की तरह जनता से जुड़ रहे हैं। साउथ की जनता का कांग्रेस को समर्थन भी मिल रहा है। वही कल भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी भी पहुँच गई है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए आगामी समय मे संजीवनी बूटी साबित हो सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *