राजनीति:- नुपुर शर्मा का गला काटकर लाने वाले को अपना मकान देने वाले अजमेर दरगाह के खादिन सलमान चिश्ती को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और इस मामले पर लगातार जांच जारी है। वही अगर हम टीवी चैनल की बात करे तो वह इस विषय पर अपने स्टूडियो में खुद डिबेट करवा रहे हैं। डिबेट के दौरान लोग लगातार इस मामले पर अपना अपना पक्ष रख रहे हैं लेकिन कल कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने मीडिया पर हमला बोल दिया।
उन्होंने कहा, यह जो टुकड़े टुकड़े गैंग है अब यह मीडिया में आ गया है। यह मीडिया वाले इसी की प्रतिछवि हैं। उनसे निवेदन है कि वह यह टुकड़े टुकड़े करना बंद करें। इन लोगो के इस तरह के कृत्यों ने पूरे देश मे आग लगा दी है और आज हर ओर दंगा फसाद देंखने को मिल रहा है। सुरेंद्र राजपूत ने उस डिबेट का वीडीयो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है ओर लोग इसपर जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
मीडिया के टुकड़े टुकड़े गैंग ने देश के माहौल में आग जैसी लगा रखी है।
बंद कर दीजिये ये आग लगाना।वरना सबका नुक़सान है। pic.twitter.com/Qn2l9WJDES— Surendra Rajput (@ssrajputINC) July 6, 2022
एक यूजर कहता है कि सर एक बार विपक्ष अगर हिंदू मुस्लिम डिबेट पर जाना छोड़ दे ना तो इनकी दुकान पाने आप बंद हो आजाएगी आज न्यूज 24 पर महंगाई की डिबेट थी बीजेपी का कोई नही आया फिर आप क्यों जाते है ऐसी डिबेट पर पता नही। वही दूसरा यूजर कहता है कि मुझे तो उस दिन बड़ी ख़ुशी होगी जब भारत की जनता के हाथ से इन चाटूकार एंकरों की पिटाई होगी !! वही दूसरा यूजर बोलता है जिस धंधे में लाभ होता है वह धंधा कोई कैसे बंद करेगा । जनता कीं नजरबंदी करो , अपना पाप ढककर दूसरों पर उंगलियाँ उठाओ और सत्ता कीं मलाई अपने मित्रों को बांटो।।
