हिंदी को लेकर नीतीश बोले कुछ ऐसा कि सभापति हुए सहमत

admin
By admin
1 Min Read

देश- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने बयानों, अपने तर्क और अपने नए एक्सपेरिमेंट के लिए जाने जाते हैं। वहीं इस समय नीतीश कुमार हिंदी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। क्योंकि इस बार नीतीश ने अंग्रेजी को लेकर आपत्ति जताई है।

मामला बिहार विधान परिषद का है। बजट सत्र की कार्यवाही चल रही थी। सदन में एक एलईडी लगी थी। एलईडी पर अंग्रेजी में कुछ लिखा हुआ था। अचानक से नीतीश कुमार की नज़र उस एलईडी पर पड़ती है। वह भड़क उठते हैं और इसपर आपत्ति जताते हुए कहते हैं।
नीतीश ने कहा, यह सब अंग्रेजी में क्या लिखवा दिए हैं। इसका क्या मतलब है। बिहार में इस तरह क्यों लिखते हैं। ई सब हटवाये। हिंदी को पुर्णतः खत्म कर दो। नीतीश कुमार की बात से सभापति ने सहमति जताई और कहा है कि महोदय यह समस्या जल्द ही सॉल्व होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *