मोदी से प्रशांत किशोर ने पूंछा सवाल, कहा सच बताओ तो बिहार में भाजपा का झंडा लेकर चलूंगा

admin
By admin
2 Min Read

देश– बिहार की राजनीति में हलचल मची हुई है। नीतीश कुमार लगातार भाजपा की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं भाजपा गठबंधन सरकार को जंगल राज बता रही है। 
लेकिन इस सबके बीच प्रशांत किशोर बिहार में स्वयं को स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वह जनता से व्यक्तिगत जुड़कर स्वयं को मजबूत बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
वहीं अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, बिहार के विकास हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बार बार बैठक नहीं बुलाई है। आप मुझे बस यह बता दीजिए कि बिहार के विकास के लिए मोदी जी ने क्या कदम उठाए हैं और कितनी बैठक की हैं। मैं बिहार का झंडा लेकर घूमूंगा।
बिहार के लोगों ने भाजपा को वोट दिया। हमने 2014 में बीजेपी के लिए काम किया। यूपी बिहार की आवाम मोदी के नाम से परिचित नहीं थी। तब हमने अभियान चलाया। उन्हें घर घर पहुंचाया। 9 साल से वह देश के प्रधानमंत्री हैं। लेकिन बिहार के विकास के लिए उन्होंने कितना काम किया यह सबको दिखाई दे रहा।
बीते 9 साल में अगर उन्होंने बिहार के विकास के लिए एक भी विशेष बैठक की हो। तो आप मुझे बता दीजिए। मैं भाजपा का झंडा लेकर बिहार में चल दूंगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *