National: 135 साल पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस की दशा आज भले ही खराब हो लेकिन वर्षों से कांग्रेस की रणनीति एक ही रही है मुद्दों से साथ राजनीति करना। कांग्रेस जहां एक ओर अपने डूबते अस्तित्व को बचाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है वही कांग्रेस के उच्च पद पर असित नेता देश मे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अत्याचार ओर भ्र्ष्टाचार के मुद्दे को उठाकर सरकार से सवाल कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आय दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते दिखाई देते हैं ओर हमेशा अपने नुकेले सावालो के बाणों से उन्हें मूर्छित करना चाहते हैं। हालाकि कई बार उनके यह सवाल उनके लिए समस्या बन जाते हैं लेकिन वह इन समस्याओं से बिना डरे सवाल करते रहते है। लेकिन अब इस बीच कांग्रेस की महिला लीडर प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अंसदीय शब्दो को लेकर मोदी सरकार पर प्रहार किया है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, सरकार की मंशा है कि जब वो भ्रष्टाचार करे, तो उसे भ्रष्ट नहीं; भ्रष्टाचार को ‘मास्टरस्ट्रोक’ बोला जाए “2 करोड़ रोजगार”, “किसानों की आय दुगनी” जैसे जुमले फेंके, तो उसे जुमलाजीवी नहीं; ‘थैंक यू’ बोला जाए PS: संसद में देश के अन्नदाताओं के लिए आंदोलनजीवी शब्द किसने प्रयोग किया था? प्रियंका गांधी के इस ट्वीट पर यूजर भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं ओर तरह तरह की बाते कह रहे हैं।
सरकार की मंशा है कि जब वो
भ्रष्टाचार करे, तो उसे भ्रष्ट नहीं; भ्रष्टाचार को ‘मास्टरस्ट्रोक’ बोला जाए
“2 करोड़ रोजगार”, “किसानों की आय दुगनी” जैसे जुमले फेंके, तो उसे जुमलाजीवी नहीं; ‘थैंक यू’ बोला जाए
PS: संसद में देश के अन्नदाताओं के लिए आंदोलनजीवी शब्द किसने प्रयोग किया था? pic.twitter.com/eTVfch9tAI
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 14, 2022
एक यूजर कहता है कि अभी ‘निक्कमा, नाकारा, और नालायक’ शब्द वर्जित नहीं हुए हैं. हमारे प्यारे मोदी जी को इन उपाधियों से ज़रूर सुशोभित कीजियेगा। वही दूसरा यूजर कहता है कि सरकार की मंशा है कि जब वो भ्रष्टाचार करे, तो उसे भ्रष्ट नहीं; भ्रष्टाचार को ‘मास्टरस्ट्रोक’ बोला जाए “2 करोड़ रोजगार”, “किसानों की आय दुगनी” जैसे जुमले फेंके, तो उसे जुमलाजीवी नहीं; ‘थैंक यू’ बोला जाए। वही एक दूसरा यूजर कहता है कि ‘जुमलाजीवी’ से किसको डर होगा- जिसने जुमले दिए हों। ‘जयचंद’ शब्द से कौन डरेगा- जिसने देश से धोखा किया हो। ये संसद में शब्द बैन नहीं हो रहे हैं, पीएम मोदी का डर बाहर आ रहा है।
