राहुल गांधी सिर्फ विपक्ष नहीं पीएम पद के लिए उपर्युक्त

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति– भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी इस समय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने बीते दिनों में अपनी छवि जनता के नेता के रूप में विकसित की है। हर ओर राहुल गांधी के भाषण और उनके जनता से जुड़ाव की चर्चा हो रही है।
कोई आज राहुल गांधी को तपस्वी बता रहा है तो कोई उन्हें जननायक। वहीं अब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राहुल की तरीफ करते हुए कहा है कि साल 2024 में राहुल गांधी मजबूत विपक्ष का नहीं। बल्कि विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का भी चेहरा होंगे।
उन्होंने आगे कहा, राहुल गांधी सत्ता के नहीं जनता के नेता हैं। उन्हें पद की नहीं जनता के प्रेम की अभिलाषा है। वह जनता के हित हेतु राजनीति करते हैं। उनके जैसे नेता को लोग ऐसे ही सिंघासन पर बिठा देते हैं। आज तक किसी भी राजनेता ने जनता से व्यक्तिगत रूप से जुड़ने का प्रयास नहीं किया। कोई राजनेता 3500 किलोमीटर तक पदयात्रा नहीं कर सका।
गांधी परिवार सदैव भारत के हित हेतु समर्पित रहा है। गांधी परिवार ने जिंतनी शहादत भारत के लिए दीं हैं उतनी शहादत कौन दे सकता है। उन्हें जनता के साथ से मतलब है न की सत्ता से। राहुल गांधी ने अपने संघर्ष से स्वयं को बनाया है। जनता राहुल गांधी के पक्ष में है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *