भारत मे धर्म को बनाया जा रहा हथियार लोग डरे सहमे है

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति– कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया है कि लोग इस समय डर के साए में जी रहे हैं। लोगो के मन मे सरकारी जांच एजेंसियों और पुलिस का खौफ है। लोग अब धर्म का उपयोग आस्था के लिए नही अपितु अपने स्वार्थ हेतु हथियार के रूप में करते हैं।

 सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, आज धर्म को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। वैसे तो यह पूरी दुनिया मे हो रहा है। लेकिन भारत मे अब इसकी हद पार हो गई है। ब्रिटेन के लेस्टर में जो कुछ हुआ उससे हर कोई परिचय है। यह वास्तव ने विचार का विषय है।
धर्म के नाम पर लोगो को बांटना चिंताजनक है। आज हम धर्म विभेद विदेशों से भी सीख रहे हैं। लेकिन भारत मे स्थित अन्य देशों से ज्यादा खराब है। क्योंकि भारत में लोग नफरती भाषण से जुड़े हुए हैं। यह एक विशेष विचारधारा है जो नफरत का बीच रोपित करती है और उसके फल से लोगो को बांटती है।
उन्होंने यह बात अपनी किताब ‘रिफलेक्शंस: इन राइम एंड रिदम’ की लॉन्चिंग के मौके पर बोली है। उन्होंने आगे कहा आज भारत की यह दशा हेट स्पीच के कारण हुई है लोग बोलते हैं लेकिन उनपर कोई कार्यवाही नही होती है। सब मूक दर्शक बनकर यह सब देखते रहते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *