संजय राउत की गिरफ्तारी पर भाजपा नेता ने कसा शिकंजा बोले, सत्यमेव जयते

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। शिवसेना और सांसद संजय राउत को रविवार रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने द्वारा गिरफ्तार किया गया है। संजय राउत की गिरफ़्तारी से पहले ईडी ने उनके मुंबई स्थित घर पर रेड भी की थी और 9 घंटे तक ईडी की टीम उनके घर मौजूद रही। बाद में शाम 4 बजे ईडी ने संजय राउत को हिरासत में ले लिया और रात 12 बजे के करीब ईडी ने संजय राउत को गिरफ्तार कर जानकारी साझा की। वहीं इसपर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने राउत की गिरफ़्तारी पर कहा, ‘सत्यमेव जयते’।

संजय राउत की गिरफ़्तारी पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने बयान दिया है कि अनेक लोगों को जेल में डालने की धमकी देने वाले संजय राउत को आज जेल भेजा जा रहा है सत्यमेव जयते, तो वहीं संजय राउत पर हुई कार्रवाई के विरोध में शिवसेना राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी द्वारा राज्यसभा में ईडी-सीबीआई का विपक्षी पार्टियों के खिलाफ इस्तेमाल करने पर नोटिस भी जारी किया गया है। 

इसके साथ ही ईडी के अनुसार संजय राउत पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे जिसके आधार पर ईडी ने संजय राउत को गिरफ्तार भी किया। बता दें आज पीएमएलए कोर्ट में संजय राउत की पेशी होगी। 

लंच के बाद संजय राउत को कोर्ट में पेश किया जायेगा। मिली जानकारी के मुताबिक संजय राउत के घर पर ईडी की टीम को 11.50 लाख रुपये कैश में मिले हैं और ईडी ने इसे जब्त भी कर लिया है।

संजय राउत की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए उनके भाई सुनील राउत ने रविवार रात मीडिया को बताया था कि संजय राउत को जांच एजेंसी के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। बीजेपी उनसे बहुत डरती है इसीलिए उन्हें गिरफ्तार करवाती है। उन्होंने हमें (उनकी गिरफ्तारी के संबंध में) इससे जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं दिया, उन्हें फंसाया गया है। बता दें सोमवार सुबह 11.30 बजे उनको अदालत में पेश किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *