वो भारत जोड़ने निकले हैं भारत 1947 में टूट चुका है

admin
By admin
2 Min Read

देश- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को इंगित करते हुए राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता पूरी दुनिया मे भारत को बदनाम कर रहे हैं। राजनीति सिर्फ सरकार बनाने के हित से नहीं होनी चाहिए। सरकार समाज और देश बनाने के लिए होनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, एक नेता भारत जोड़ने निकले हैं। भारत अब पहले जैसा नहीं है। भारत बदल चुका है। भारत के पराक्रम का लोहा पूरा विश्व मान रहा है। लेकिन वह भारत के शुर वीरों के विषय मे पता नहीं क्या क्या बोलते नजर आ जाते हैं।
वह हमारे जवानों पर सवाल उठाते हैं। जो कांग्रेस नेता भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं। क्या हमारा भारत टूटा हुआ है। हमारा भारत 1947 में टूट चुका है। अब भारत की छवि बदल गई है। अब भारत पहले जैसा नहीं है कि जिसने जैसे चाहा उसे दबा लिया। अब भारत जवाब देना जानता है।
वह कहते हैं हिंदुस्तान में चारो ओर नफरत है। क्या मोदी जी नफरत बांट रहे हैं। आज जिस भारत की सराहना विश्व स्तर पर हों रही है। कांग्रेस नेता उसकी आलोचना कर रहे हैं। हम पूरी दुनिया को अपना परिवार मानते हैं। क्योंकि भारत सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *