समय बड़ा बलवान है आज आपकी सरकार है कल मेरी होगी- केजरीवाल

admin
By admin
2 Min Read

देश- दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के मध्य घमासान जारी है। दोनो ही दल एक दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं। वहीं अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी वीके सक्सेना पर सामंती सोच रखने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा, जो उनकी सोच है उसके लिए जनतंत्र की कोई आवश्यकता नहीं है। वहीं यदि केंद्र की बागडोर हमारे हाथ मे आई तो हम ऐसे एलजी को नियुक्त करेंगे। जो संविधान के मुताबिक काम करना जनता हो और उसे संविधान की समझ हो।
बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के मध्य बीते कई दिनों से बवाल जारी है। वहीं इस समय का विवाद शिक्षकों के फिनलैंड जाने के परिपेक्ष्य में है।
वह कहते हैं कि यदि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चे फिनलैंड जाएंगे तो ये फ़ाइनल होना चाहिए। लेकिन यहां मामला अलग है। यहां फाइल एलजी साहब के पास जाती है और वह ऑब्जेक्शन लगाते हैं। मतलब आपकी नियत में खोट है।
उन्होंने आगे कहा, अनगिनत एमपी, मिनिस्टर विदेश से शिक्षा ग्रहण करके आए हैं। पता नहीं कितने लोग विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन जब बात गरीब के बच्चों की आती है तो आपको समस्या होती है। आप लोग गरीब के बच्चों की अच्छी शिक्षा के खिलाफ क्यों हो। यह सामंती सोच है और हमारे एलजी साहब इस सोच से आते हैं।
उन्होंने आगे कहा, समय मे बड़ी ताकत है। समय बदलता रहता है। यदि कोई यह सोच कर बैठा है कि मेरी सरकार बन गई है और मेरी ही सरकार बनी रहेगी। तो यह असंभव है। क्योंकि सत्ता परिवर्तन होता रहता है। आज आपकी सरकार है कल मेरी सरकार होगी। कभी न कभी तो बदलाव होगा।
आज उनके पास सत्ता का रौब है। लेकिन एक दिन सब बदलेगा। हम जनता द्वारा चुनी सरकार का सम्मान करते हैं। क्योंकि हम मतदाता का सम्मान करते हैं। हम संविधान का सम्मान करते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *