आज मल्लिकार्जुन खड़गे सम्भालेंगे अपना कार्यभार, यह है चुनौती

admin
By admin
1 Min Read

देश– कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज अपने अध्यक्ष पद का कार्यभार सम्भालेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने उनके पद पर असित होने से पूर्व काफी चुनौती है। उन्हें कांग्रेस की डूबती नैया को बचाना है। वही कांग्रेस के लिए उम्दा रणनीति भी तैयार करनी है।
लेकिन इस सबके बीच अगर मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने सबसे बड़ी चुनौती कोई है। तो वह है कांग्रेस की कलह को दूर करना। राजस्थान कांग्रेस में आंतरिक घमासान मचा हुआ है। मल्लिकार्जुन खड़गे का पहला कदम यह हो सकता है कि वह राजस्थान कांग्रेस को स्थिर करे और उन्हें चुनाव पर फोकस करने को कहे।
वही उनके लिए दूसरी बड़ी चुनौती गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाला चुनाव है। यह ऐसे राज्य है जहां मल्लिकार्जुन खड़गे को अपने आप को भी साबित करना है और कांग्रेस को भी। क्योंकि यहां दिसम्बर में चुनाव है और कांग्रेस की तैयारी यहां काफी ढीली नजर आ रही है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *