गुलाम नबी ने क्यों किया भाजपा में मिलने से इनकार

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने अभी हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़ है। उनके इस्तीफे ने कांग्रेस की रीढ़ को दरका दिया है। वही अब गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि अगर आपके घर वाले आपको पराया समझे तो आपको उनसे दूर हो जाना चाहिए और खुद को अलग रखना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, घर वालो ने मुझे घर छोड़ने पर मजबूर किया। यह इतना आसान नही था। कोई भी अपना घर खुशी के साथ नही छोड़ता है। उन्होंने आगे भाजपा में शामिल होने के सवाल पर अपना पक्ष रखते हुए कहा उनका और मेरा मेल नही है। मेरा एक अलग वोट बैंक है और उनका अलग। उनका क्या वोट बैंक है यह सभी जानते हैं तो मैं और बीजेपी एक कैसे हो सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें गुलाम नबी आजाद ने बीते दिनों कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सोनिया गांधी को पांच पन्नो का इस्तीफा लिखा था और कहा था कि वह भारी मन के साथ यह पत्र लिख रहे हैं। उन्होंने इस्तीफे में दावा किया था कि कांग्रेस ने कभी उनके सुझाव को नही माना। वही कांग्रेस का नेतृत्व अब ठीक हाथों में नही है। राहुल गांधी अभी बचकाने है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *