देश- बीते दिन जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया तो हड़कंप मच गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें यह अनुभूति नहीं हुई कि यह सब कैसे हुआ। लेकिन भीड़ पर काबू पाने में पुलिस असफल रही। वह दिखाई ही नहीं दे रही थी।
वहीं अब सुरक्षा के परिपेक्ष्य में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा, 30 जनवरी को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समापन जम्मू कश्मीर में होना है। भीड़ एकत्रित होगी। सुरक्षा के साथ समझौता करना उचित नही है। आपसे अनुरोध है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की अपील करता हूँ।
