Home politics घोषणा- 2024 में नरेंद्र मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री

घोषणा- 2024 में नरेंद्र मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री

1
0

राजनीति- साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव(Loksabha election) को लेकर बीजेपी नेता(BJP leader) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (union minister Amit Saha)ने बड़ा बयान दिया है। अमित शाह(Amit Saha) ने कहा, बीजेपी(BJP) एक मजबूत गठबंधन के साथ है। केंद्र में पुनः एनडीए(NDA) की सरकार बनेगी। जनता का विश्वास मोदी(PM Narendra Modi) के साथ है। मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने आगे कहा, नरेंद्र मोदी(narendra modi) ने सत्ता में आते ही देश की अमुख समस्याओं का समाधान किया। पाकिस्तान में हुई सर्जिकल स्ट्राइक से भारत मजबूत हुआ। भारत की नीतियों से अब विदेश वाकिफ हैं। अब विदेशी ताकत हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करती।
यह जनता का मत होगा कि देश की बागडोर किसके हाथ मे होगी। जनता तय करेगी भारत मे किसकी सरकार बनेगी। मैने कई राज्यों का दौरा किया है। जनता ने यह विश्वास दिलाया है कि उनका समर्थन विकास के साथ है। केंद्र में पुनः एनडीए का राज होगा और मोदी जी देश के प्रधानमंत्री होंगे।
यह ऐतिहासिक जीत होगी। क्योंकि 1970 के बाद अब कोई प्रधानमंत्री तीसरी बार देश की बागडोर संभालेगा। हम इस बार 302 से अधिक सींटो पर जीत हासिल करेंगे। यह क्रांति होगी विकास की। मोदी के नेतृत्व में नए भारत का सपना साकार हो रहा है। जनता मोदी पर विश्वास करती है। तीसरी बार जनता मोदी का साथ देकर अपने विश्वास की जीत सुनिश्चित करेगी।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।