Home धार्मिक भगवान पर पुष्पर्पित करने से पहले जान ले यह बातें नही तो...

भगवान पर पुष्पर्पित करने से पहले जान ले यह बातें नही तो पड़ जाएगा पछताना

48
0

आध्यात्मिक– भगवान की पूजा करते वक्त हम पूजा की थाली सजाते हैं और उन्हें खुश करने के लिए थाली में सुगंधित पुष्प रखते हैं और पूजा के दौरान धूप दीप लगाकर अपने इष्ट देव को पुष्पर्पित करते हैं।
धर्म ग्रंथो के अनुसार पुष्प का उपयोग ईश्वर को प्रसन्न करने और उसकी उपासना करने हेतु किया जाता है। कहते हैं अगर आपके पास ईश्वर की पूजा अर्चना के लिए सामग्री नही है तो आप सिर्फ उन्हें पुष्पर्पित करके उनकी कृपा प्राप्त कर कसते है। क्योंकि देवी देवताओं को सोने चांदी से अधिक पुष्प पसन्द है।
लेकिन धार्मिक ग्रन्थों में भगवान को पुष्पर्पित करने के कुछ विषय नियम बताए गए हैं। वही अगर आप इन नियमो का पालन नही करते हैं तो इससे आपको पूजा का फल प्राप्त नही होता है और आपके इष्ट देव या देवी आपसे रुष्ट हो जाते हैं। इसलिए भगवान को पुष्प अर्पित करते समय व्यक्ति को कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

जाने पुष्पर्पित करते समय ध्यान रखने योग्य बातें-

अगर आप भगवान को पुष्पर्पित करने के लिए पुष्प लेकर आए हैं तो देख ले वह कटे न हो और उनमें कांटे न लगे हों।
भगवान को बासी पुष्प नही चढ़ाने चाहिए। उन्हें ताजे फूलों से प्रसन्न किया जा सकता है।
भगवान को चंपा का फूल छोड़कर किसी अन्य फूल की एक कली नही चढ़ानी चाहिए। इसे दोष माना जाता है।
कमल और कुमुदिनी के पुष्प को 11 दिन तक ताजा माना जाता है। 11 दिन के बाद इन पुष्पों को भगवान पर नही चढ़ाना चाहिए।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह jansandeshonline@gmail.com पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।