एक व्यक्ति जो पढाई में था एकदम लीचड़ फिर दुनिया को कर गया रोशन

admin
By admin
2 Min Read

आज हम आआपको बताते हैं  ऐसे महान आविष्कारक की जिन्होंने अपने अविष्कार से पूरी दुनिया को रोशन कर दिया। बात हो रही है, महान अमेरिकन वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन की जिन्होंने बल्ब का आविष्कार किया। इनका जन्म 11 फरवरी 1847 को अमेरिका में ही हुआ। एडिशन काफी गरीब परिवार से थे इसके बावजूद उन्हें रसायनिक प्रयोग करना बहुत पसंद था। बचपन में उनकी मां जितने भी पैसे देती थी वह उन्हें रसायनिक प्रयोगों में खर्च करते थे।

अब जानते हैं,उनके जुड़े कुछ रोचक तथ्यों को….

जब वह बिजली के बल्ब का आविष्कार कर रहे थे तो वह लगभग 10,000 बार असफल हुए। लेकिन उन्होंने हार ना मानी। उनका मानना था कि “मैं कभी नाकाम ना हुआ बल्कि मैंने 10000 ऐसे रास्ते निकालें जो मेरे काम ना सके”।

बचपन में जब कभी उन्हें प्रयोग करने के लिए पैसे कम पड़ते थे तो वह ट्रेनों में जाकर सब्जियां व अखबार बेचा करते थे।

कभी-कभी तो वह 5-5 दिन तक, नहीं सोया करते थे ऐसा वह तब करते थे जब कोई प्रयोग बिल्कुल सफल होने की कगार पर हो।

बचपन में उन्हें पढ़ाई में बहुत कम मन लगता था। उन्हें तो बस नए-नए प्रयोग करना अच्छा लगता था। जिसके चलते वह इतने प्रतिष्ठित वैज्ञानिक बन सके। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पहले बल्ब को बनाने में लगभग 40 हजार डॉलर की लागत आई थी। थॉमस अल्वा एडिसन का निधन 18 अक्टूबर 1931 को हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *