अरबपति के साथ लंच के लिए बिल्डर ने खर्च किए 150 करोंड रुपये

admin
By admin
2 Min Read

Shocking:- दिग्गज निवेशक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तयो में से एक वारेन बाफेट चैरिटी के लिए जाने जाते हैं। वही अपनी चैरिटी के काम को बढाने के लिए वह हर साल पावर लंच ऑर्गेनाइज करते हैं जो खूब सुर्खियों में रहता है। लेकिन इस बार का पावर लंच हर बार के पावर लंच से अनोखा है। क्योंकि इस बार वारेन आखिरी बार इस लंच में हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन उन्होंने इस आखिरी लंच में रिकॉर्ड बना दिया है। क्योंकि इस बार एक अज्ञात बिल्डर ने वारेन के साथ लंच करने के लिए 150 करोंड रुपये की बोली लगाई है। जो वास्तव में चौकाने वाली है। 

इस पावर लंच का आयोजन ईबे (EBay) और ग्लाइड फाउंडेशन (Glide Foundation) ने मिलकर किया था। इस लंच के लिए नीलामी 12 जून से शुरू हुई और 17 जून को खत्म हुई। सबसे पहली बोली 17 लाख रुपये की लगी थी। लेकिन 17 जून को एक अज्ञात बिल्डर ने वारेन के साथ लंच करने के लिए पावर लंच में 150 करोंड की बोली लगाई और यह मौका अपने लिए रिजर्व कर लिया। उनकी इस बोली के आगे सभी निवेशक थक गए और उन्होंने पावर लंच मे निवेश करने वाले सभी निवेशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
जानकारी के लिए बता दें इस पावर लंच का आयोजन बिगत 21 वर्षो से हो रहा है। इसमे अब तक की सबसे छोटी बोली 25 हजार डॉलर की लगाई गई है। कोविड के तांडव के चलते 2020 और 2021 में पावर लंच का आयोजन नहीं हुआ। 2019 मे जब पावर लंच का आयोजन किया गया तो इसके लिए 35.6 करोंड की बोली लगाई गई थी। लेकिन इस बार एक अज्ञात बिल्डर ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *