CA Result 2022: इंतजार खत्म आज से कल में जारी होगा CA का रिजल्ट देखे अपडेट

admin
By admin
2 Min Read

CA Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से आयोजित की गई सीए की अंतिम परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीए परीक्षा का परिणाम छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त होगा ओर अब यह परिणाम जल्द ही किसी दिन साइट पर अपडेट किया जा सकता है।

परीक्षा परिणाम को लेकर इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। ट्वीट के अनुसार सीए मई सत्र की परीक्षा के परिणाम को आज 15 जुलाई, 2022 या कल 16 जुलाई, 2022 को जारी किया जा सकता है। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
जानकारी के लिए बता दें इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की तरफ से सीए की परीक्षा 14 मई से लेकर 30 मई तक हुई थी। इस परीक्षा को दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा में से एक माना जाता है। वही छात्रों को इस बार की सीए परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार है लेकिन अब इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के ट्वीट ने छात्रों को काफी राहत दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *