क्या आप जानते हैं इस जानवर को जिसके है 8 पैर, 9 दिमाग, 3 दिल

admin
By admin
2 Min Read

रोचक– पूरी दुनिया मे ऐसे ऐसे रोचक तत्व मौजूद हैं। जिनके बारे में सुनकर हम अकसर हैरान रह जाते है। कभी हम इन्हें देखकर डरते हैं तो कभी यह हमें यह विचार करने पर मजबूर कर देते हैं कि आखिर ऐसा हो कैसे सकता है। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा ही रोचक तथ्य जिसकी जानकारी शायद ही आपको हो। 

हम सभी ने माउंट एवरेस्ट के बारे में सुना है। इसे दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत माना जाता है। इसकी ऊंचाई 8,848 मीटर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी पर्वत की ऊंचाई पृथ्वी पर 15,000 मीटर से अधिक नही हो सकती है। यह मुख्यतः गुरुत्वाकर्षण के कारण होता है।
14 अप्रैल 1912 को समुद्र में डूबे दुनिया के सबसे बड़े वाष्प आधारित यात्री जहाज टाइटैनिक की लंबाई 269 मीटर थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर इस जहाज को जमीन से सीधा कर दिया जाता तो यह अपने समय की हर इमारत से सबसे ऊंचा होता। इतना ही नहीं, इसकी चिमनियां इतनी बड़ी थीं कि उनमें से दो ट्रेनें आराम से गुजर सकती थीं। 
क्या आप जानते हैं आसमान में दिखने वाले तारे उस जगह पर नहीं होते हैं जहां हम उन्हें देख रहे होते हैं। क्योंकि अल्बर्ट आइंस्टीन ने इस संदर्भ में कहा था कि हम तारो के द्वारा छोड़े गए प्रकाश को देखते हैं न की तारो को।
इंसान के पास जहां सिर्फ एक दिमाग और एक दिल होता है। वही अगर हम बात ऑक्टोपस की करे तो इसके पास 3 दिल 9 दिमाग और 8 पैर होते हैं। इसे अष्टभुजा वाला जानवर भी कहा जाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *