इस रहस्यमय गर्म पानी में नहाने से दूर हो जाता है हर रोग

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। वैसे तो इस दुनिया में कई रहस्यमयी जगह मौजूद है जो किसी को भी अचंभित दें। भारत में भी इसी तरह के तमाम रहस्य छुपे हैं। जिनके बारे में कोई नहीं जनता हमेशा से वैज्ञानिक इनके पीछे के रहस्य को जानने में लगें हैं। पर आजतक कोई यह पता नहीं लगा पाया कि आखिर इनका रहस्य है क्या? आज हम ऐसी ही एक रहस्यमय जगह के बारें में बात करेंगे जो तुर्की में स्थित है। 

तुर्की की पमुक्कले पहाड़ियों में भी इसी तरह का एक रहस्य छिपा हुआ है, जिसको जानने की कोशिश ही होती है। कभी कोई इसको जान नहीं सका। इसको, खासियत कहें या हैरान करने वाली बात पर यह जगह अपने आपमें एक अजूबा है। 

इस पहाड़ी पर प्राकृतिक रूप से कई स्विमिंग पूल या छोटे छोटे तालाब बने हुए हैं, जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ लोगों को हैरान भी कर देते है। क्योंकि झरने का पानी यहां आकर अपने आप गर्म हो जाता है। जो आजभी वैज्ञानिकों के लिए एक रहस्य बना हुआ है। 

यहां गर्म पानी के सरोवरनुमा झरने हजारों सालों से मौजूद हैं। इतना ही नहीं यहां मौजूद पानी का तापमान 37 डिग्री से 100 डिग्री के बीच रहता है। गर्म पानी की खासियत के साथ ही या झरने देखने मे काफी खूबसूरत हैं। ऐसी मान्यता है कि इस पानी में नहाने से कई तरह की बीमारियां खत्म हो जाती है।

माना जाता है कि इसमें नहाने से स्किन संबंधी कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती हैं। इस जगह की सबसे बड़ी पहेली ये है कि यहां मौजूद गर्म पानी के तालाब अपने आप बने हैं या फिर बनाए गए हैं, इसके बारे में कोई कुछ नहीं जनता। इसपर कई रिसर्च हुई हैं मगर असलियत अभी तक सामने नहीं आई हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *