मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, जेईई में 99.93% हासिल कर साकार किया सपना

admin
By admin
2 Min Read

Success Story : कहते हैं सफलता आपके पैसे या आपके फैमिली के रुतबे की मोहताज नही है। क्योंकि सफलता तो कड़ी मेहनत ओर लगन की मोहताज है। जो भी अपने सपने को पाने के लिए कड़ी मेहनत करता है उसे सफलता जरूर हासिल होती है। मेहनत के सामने अच्छे अच्छे महारथी घुटने टेक देते हैं यह कई बार लोगो ने साबित किया है। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं सफलता की एक ऐसी स्टोरी एक बेटे ने अपने परिवार को खुशियों का तोहफा दिया है।

असल मे यह कहानी है दीपक की। दीपक सिर्फ नाम से दीपक नहीं है उन्होंने अपनी सफलता से अपने परिवार को रोशन किया है। दीपक के पिता एक मजदूर है उन्होंने बड़े संघर्ष के साथ अपने बेटे को पढ़ाया है। वही देवास के दीपक ने जेईईमेन की परीक्षा में सबसे ऊंची छलांग लगाकर अपने सपने को पा लिया है। जानकारी के लिए बता दें देवास के दीपक प्रजापति ने जेईई मेन्स में 99.93% अंक लाकर सफलता की कहानी रची है।
जानकारी के लिए बता दें दीपक के पिता ने दीपक की पढ़ाई के लिए अपने रिश्तेदारों से कर्ज लिया। उनके लिए दीपक को पढ़ाना आसान नहीं था। लेकिन दीपक ने इस परीक्षा में सबसे ज्यादा अच्छी रैंक हासिल कर परिजनों का हौसला बुलंद कर दिया है। दीपक ने सरकारी स्कूल से 10वीं 96% के साथ पास की ओर फिर 12वीं में 92.6% हासिल किए। दीपक की कहानी हर उस लड़के के लिए प्रेरणा है जिसके मां पापा उन्हें अपनी जेब काटकर पढ़ाते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *