Snake Poison Benefits: बड़ा लाभदायक और फायदेमंद होता हैं सांप का जहर

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। क्या सांप का नाम लेते ही उसका खतरनाक जहर हमारे जेहन में आ जाता है तो आप उन लोगों में से हैं जिसको सिर्फ बुराई ही नज़र आतीं हैं।

बता दें कि कई लोगों को तो सांप के नाम से भी डर लगता है। हम आपको इस समय ये क्यों बता रहें हैं क्योंकि पूरे साल की तुलना में बरसात के सीजन में सांप अधिक निकलते हैं। साथ ही सांप काटने के मामले भी इस सीजन में अधिक देखने को मिलता है।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत को ‘सपेरों का देश’ कहा जाता था, पर अमेरिका में सांप के डसने की घटना दुनिया में सबसे अधिक होती है। पर उपचार के कारण अमेरिका में सही समय और बेहतर इलाज की वजह से मरने वालों की संख्या भारत की तुलना में कम है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की माने तो दुनियाभर में हर साल सांप डसने की लगभग 50 लाख घटनाएं सामने आती हैं, जिसमें से 1 लाख से अधिक लोगों की मौतें होना आम बात हैं।

पर सांप का जहर लोगों के शरीर के लिए जितना घातक है, उतना ही लाभकारी भी माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सांप का जहर शरीर की कई बीमारियों को दूर करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। आज हम आपको इसके बारे में ही बताएंगे-

खेतों के लिए जरूरी

खेत या बाग-बगीचों में सांप देखते ही आप डरकर भाग जाते होंगे, पर क्या आप जानते हैं कि यह बाग और खेतों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। क्योंकि सांप खेत में मौजूद उन कीड़े मकोड़ों को खा जाते हैं और नुकसान होने से बचाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, सांप खेत मे मौजूद चूहों को भी खा जाते हैं। जिससे फसल और अनाज की सुरक्षा होती है साथ ही आपकी फसल बर्बाद होने से बच जाती है।

इस लिए भी फायदेमंद

अगर आप सांप के जहर से डरते हैं तो यह आपको जरूर जानना चाहिए कि सांप का जहर जहां लोगों की जान लेता है वहीं इससे कई तरह की दवाओं का भी निर्माण किया जाता है। इसको कई सीरियस कंडीशन्स में उपचार के लिए भी यूज़ किया जाता है।

 सांप के जहर के इस्तेमाल से एंटी-वेनम सीरम या एंटी-टॉक्सिन सीरम तैयार होता है जो दुनियाभर में मौजूद सांप की कई वैरायटीज से बनाया जाता है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *