नींद के दौरान मनुष्य का मस्तिष्क करता है अनेको प्रतिक्रिया:- शोध

admin
By admin
2 Min Read

रोचक खबर:- मनुष्य का शरीर एक अपने अंदर कई कहानियों को समेटे हुए हैं वही अगर हम बात मानव मस्तिष्क की करें तो यह रहस्यों की पोटली है। कई वैज्ञानिकों ने मानव मस्तिष्क के संदर्भ में अलग अलग प्रकार की टिप्पणी की हैं और कहा है कि मस्तिष्क में होने वाली गतिविधियों के कारण ही आज मनुष्य जिंदा है अर्थात यदि मनुष्य का स्थिर हो जाए तो मनुष्य का पूरा शरीर शिथिल हो जाएगा और मनुष्य मृत हो जाएगा। 

[object Promise]
वही अब मनुष्य के मस्तिष्क से जुड़े रहस्य का खुलासा करने के लिए चूहों पर वैज्ञानिकों ने शोध किया है। क्योंकि चूहों का मस्तिष्क मनुष्य के मस्तिष्क के समान होता है। इस शोध में वैज्ञानिकों ने यह खुलासा किया है कि मनुष्य का मस्तिष्क सोते वक्त अपनी अगले दिन की भावनाओं को नियंत्रित करता है और यह निर्धारित करता है कि वह आने वाले नए दिन में किन भावनाओं के साथ खड़ा होगा। 
[object Promise]
वैज्ञानिकों ने कहा की दिमाग नींद में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन नींद के वक़्त जब मनुष्य रैपिड आई मूवमेंट से गुजरता है तो यह यादों को मजबूत करता है और रात की चीजो को व्यक्ति लम्बे समय तक याद रखता है। लेकिन अभी तक वैज्ञानिक इस कार्यप्रणाली की कार्यविधि की खोज नहीं कर पाए हैं और न यह पता लगा पाए हैं कि वास्तव में यह किस तरह कार्य करती है। 
[object Promise]
अगर हम दिमाग की भावनात्मक कार्य प्रणाली की बात करें तो भावनात्मक कार्य प्रणाली में मस्तिष्क के प्रिफ्रंटल कोर्टेक्स की बड़ी भूमिका होती है। फिर भी REM नींद के दौरान कुछ तंत्रिकाएं, जिन्हें पिरामिडल तंत्रिकाएं कहते काम करती है। यह वैसे तो काफी आश्चर्य की बात है कि रात को जहां पूरा शरीर स्थिर रहता है लेकिन हमारा मस्तिष्क पूरी रात काम करता रहता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *