ब्रिटेन के इस बच्चे का नाम पकोड़ा है, जानिए मजेदार वाक्या

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। ब्रिटेन में अजीब सा वाक्या देखने को मिला है। आपने अकसर यह सुना होगा कि लोगों ने अपने बच्चों के नाम किसी प्रसिद्ध जगह या व्यक्ति के नाम पर रखा दिए हो। 

पर आपने यह कभी नहीं सुना होगा कि किसी ने अपने बच्चे का नाम अपनी पसंदीदा खाने की चीज़ के नाम पर रखा हो। ब्रिटेन के एक कपल ने अपने बच्चे का नाम भारतीय व्यंजन के नाम पर रखा जो काफी वायरल हो रहा है।

ब्रिटेन में एक कपल ने अपने बच्चे का नाम पकोड़ा रखा है बता दें कि आयरलैंड में न्यूटाउनऐबी शहर में एक प्रसिद्ध रेस्तरां है जिसका नाम कैप्टन टेबल है। इसी रेस्तरां ने सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में यह जानकारी लोगों के साथ साझा की है कि उनके रेस्तरां में अकसर आने वाले एक कपल ने उनकी एक डिश के नाम पर ही अपने बच्चे का नाम रख दिया है। 

वहीं सिर्फ इतना ही नहीं रेस्तरां ने बच्चे के साथ अपने यहां के एक बिल की फोटो भी साझा की है। जिसमें कई तरह के पकोड़ों को बिल दिखाया गया है।

अगर आप सोच रहे हैं कि पकोड़ा कौन सी नई अनोखी डिश है तो जान लीजिए यह वही पकोड़े हैं जो भारत मे आप आमतौर पर नाश्ते के वक्त चाय के साथ खाना पसंद करते हैं। 

बच्चे के नाम को लेकर रेस्तरां के सोशल मीडिया पोस्ट पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहें है। जहां एक यूजर ने अपने बच्चों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ये मेरे दो बच्चे हैं जिनका नाम चिकन और टिक्का है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *