कालाढूंगी के जंगलों में मौजूद है इंसानों की तरह रियेक्ट करने वाला एकलौता पेड़

admin
By admin
2 Min Read

 

डेस्क। इंसानों की तरह पेड़-पौधौं में भी जीवन होता है बस पेड़ हमारी चल फिर नही सकते। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आप गलत हैं। क्योंकि आज हम आपको ऐसे रहस्यमय पेड़ के बारे में बताएंगे जो इंसानों की तरह ही रियेक्ट करता है। भारत में कई पेड़-पोधौं की पूजा भी की जाती है और उन्हें ईश्वर को दर्जा भी प्राप्त है। 

उत्तराखंड के नैनीताल में के एक जंगल में भी एक ऐसा ही रहस्य छिपा हुआ है जिसके बारे में सुनने मात्र से लोगों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाती है। बता दें कि उत्तराखंड के नैनीताल में एक पेड़ है जो इंसानों जैसी हरकते करता है। पर इसके लिए आपके उसे इंसानों की तरह ही गुदगुदी करनी होगी।

नैनीताल के कालाढूंगी के जंगलों में एक ऐसा पेड़ है जो बिल्कुल इंसानों की तरह ही हरकते करता है। कहते हैं कि इस पेड़ को इंसानों की तरह गुदगुदी भी होती है। जब भी कोई इस पेड़ को हाथ लगाता है तो पेड़ को गुदगुदी शुरू हो जाती है। उसकी टहनियां और पत्तियां हंसने लगती है। इस पेड़ के तने में अगर अंगुलियां रगड़ी जाएं तो इसकी शाखाएं अपने आप हिलने लगती है।

इसी वजह से इस पेड को हंसने वाला पेड़ के नाम से भी जाना जाता है। दूर दूर से लोग इस जंगल में इस पेड़ को देखने के लिए आते हैं। इस हंसने वाले पेड़ का वानस्पतिक नाम ‘रेंडिया डूमिटोरम’ है। इस पेड़ को हाथ लगाने पर इसे गुदगुदी क्यों होती है, वैज्ञानिक इस पर कई तरह के शोध कर रहे हैं।

वहीं नैनीताल आने वाला हर व्यक्ति इस गुदगुदी वाले पेड़ को देखने के लिए जरूर आता हैं। कई लोगों ने खुद इस पेड़ को गुदगुदी करते हुए पाया कि इस पेड़ के सारे तने जोर जोर से हिलने लगते हैं। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *