Home Socially viral रिपोर्ट में चौकाने वाली बात आई सामने, Google पर लड़के ये तक...

रिपोर्ट में चौकाने वाली बात आई सामने, Google पर लड़के ये तक करते हैं Search

32
0

डेस्क। वैसे तो Google को हर सवाल के जवाब देने वाला बताया जाता है। पढ़ाई से जुड़ी जानकारी हो, सेहत से जुड़ी बात हो या फिर प्यार को ब्रेकअप (Break-Up) की गूगल बाबा को सभी समस्याओं के निवारण के रूप में देखा जाता है। 

 Google के Search Engine में हर सेकेंड लोग कुछ ना कुछ सर्च करते ही रहते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि लड़के गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करते है?

जानकारी के लिए बता दें कि आप जो भी गूगल पर सर्च करते हैं उसकी सर्च हिस्ट्री (Google Search History) अपने आप बन जाती है। बता दें कि गूगल की सर्च हिस्ट्री को (Google Search History) लेकर ही किए गए एक अध्ययन में ये चौकाने वाली बात सामने आई है। जिसमें ये पता चला की लड़के गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करते है यकीन मानिए इस लिस्ट में कई ऐसी चीज़े हैं जिनके बारे में सुन कर आपके होश उड़ जाएंगे। 

आइये बात करते हैं कि लड़के क्या सर्च कर रहें होते हैं

रिपोर्ट के अनुसार लड़के जानना चाहते है कि लड़कियों को खुश करने के क्या-क्या तरीके होते हैं, लड़कियों को इंप्रेस कैसे किया जाता है। लड़कियों को क्या पसंद होता है क्या वो नपसंद करतीं हैं। इस रिपोर्ट में लड़कों में इन सवालों के जवाब जानने की उत्सुकता काफी देखने को मिली है। साथ ही गूगल (Google) पर लड़के यह भी जानना चाहते हैं कि चोटी बनाने या टोपी पहनने से उनके बालों पर किस प्रकार का प्रभाव पड़ता है। 

इसी के साथ ही बालों और दाढ़ी; कैसे उगाए, बढ़ाई कैसे जाती है, केअर करने के तरीके आदि चीज़ों को लेकर औसतन पुरुषों में हर साल करीब 52 हजार लोग Google पर सर्च कर जवाब मांगते हैं। दाढ़ी और मूंछ को लेकर लड़कों (युवाओं) में ज्यादा उत्सुकता देखने को मिलती है।

इसमें शेविंग करने से उनकी दाढ़ी के बाल ज्यादा बढ़ते हैं या उतने ही रहते हैं; दाढ़ी को घनी करने के क्या उपाय हैं इस तरह के सवाल हर साल करीब 68,400 लोग द्वारा सर्च किए जाते हैं।

जैसे महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) होना एक आम बात है और उनका ये सर्च करने भी आम है पर लड़के सर्च करते हैं कि क्या लड़कों को भी ब्रेस्ट कैंसर (Male Breast Cancer) हो सकता है। 

जैसा कि कई लोगों को अपनी सेक्स लाइफ पर डाउट होता है। और पुरुष अपनी सेक्सुअलिटी (Sexuality) को लेकर परेशान रहते हैं। साल में करीब 68 हजार लोग कमजोर इरेक्शन, नपुंसकता, हस्तमैथून के बारे में सर्च करते हैं। पुरुष खुद नपुंसक तो नहीं ये भी सर्च किया करते हैं। इसी के साथ एक बड़े तबके के पुरुष वर्कआउट के बाद प्रोटीन लेना चाहिए या नहीं, कौन सा प्रोटीन ज्यादा अच्छा होता है, बॉडी बिल्डिंग के लिए हमे क्या करना चाहिए, फिट रहने के सरल उपाय क्या हैं, इस बारे में  भी काफी सर्च करते हैं। 

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।