खूबसूरत महिलाओं के पीछे ऐसे पड़े हैं पुरुष की कब्र से निकालकर कर रहे शादी

admin
By admin
3 Min Read

रिश्ते:- रिश्ते को लेकर हर जगह मान्यता है कि जब हम किसी के साथ जुड़ते हैं तो उससे हमारा जन्म जन्मांतर का सम्बंध बनता है। लेकिन इस विश्व मे कई देश ऐसे भी है जहां रिश्ते में जुड़े लोग एक दूसरे का साथ मरने के बाद भी नहीं छोड़ते है और कब्र से निकलकर अपने साथी के साथ रहने का विचार करते हैं।

असल मे खबर चीन की है जहां के लोग भूतिया परंपरा में विश्वास रखते हैं और उसे निभाते भी है। चीन के लोगो का कहना है कि उनके यहां की यह परंपरा तकरीबन 3 हजार वर्ष पुरानी है। इसमे अगर किसी लड़के या लड़की की मौत बिना शादी के हो जाती है तो उसका विवाह उसके जोड़ीदार के साथ होता है। कहा जाता है कि वह लोग ऐसा इसलिए करते हैं ताकि उसे उसका जोड़ीदार मिल जाए और मौत के बाद वह लड़की या लड़का अकेला न रहे।
चीन में पहले यह परंपरा सिर्फ मेरे हुए लोगों के लिए थी लेकिन वर्तमान में यह परंपरा शादी शुदा लोगों के लिए भी है। इस परंपरा में दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हे पक्ष से भरी भरकर रकम मांगी जाती है और उनका विवाह करवाया जाता है। इसमे लड़के या लड़की की उम्र मायने नहीं रखती है बस शादी करवाई जाती है। शादी के लिए कब्र और फूलों का उपयोग किया जाता है। और सबसे चौकाने वाली बात यह है कि दुल्हन की कब्र से अस्थियों को निकालकर दूल्हे की कब्र में डाली जाती है। 
चीन की शंघाई यूनिवर्सिटी के प्रमुख हुआंग जिंगचुन के अनुसार चीन में एक युवा लड़की की अस्थियों की कीमत काफी अधिक है। इसके लिए 30 हजार से 40 हजार युआन चुकाने पड़ते हैं। वही कभी कभी यह एक लाख तक भी पहुंच जाती है। आज के समय मे चीन की यह परंपरा लोगो के लिए व्यापार का साधन बन गई है लोग महिलाओं की अस्थियों से खुब पैसा कमा रहे हैं और अपने पैसे की भूंख को शान्त करने के लिए
लोग कई बार महिलाओं की मृत्यु भी कर देते हैं।
चीन के लोगों का कहना है कि अगर वह लोग मरे हुए लोगो की इच्छा पूरी नहीं करेंगे तो इससे कुछ अनहोनी हो सकती है वह उन्हें सन्तुष्ट करने के लिए ऐसा करते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *