सालो पहले के इस होटल का बिल देखकर भौचक्के रह जाएंगे आप

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। Restaurant Bill From 1985: छुट्टियों के दिन या किसी गेस्ट के साथ बाहर खाने की स्थिति में जब हम खाना खाने के लिए जाते हैं तो इसी कोशिश में रहते है कि यह स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन करें।
वहीं ऐसा काम पुराने जमाने में होता था। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक होटल के बिल का विवरण भी छपा हुआ है। यह साल 1985 का है और इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि तब इनकी क्या कीमत रही थी।
जानिए तब कितनी थी इनकी कीमत?
दरअसल, सोशल मीडिया पर पीले रंग का यह बिल काफी वायरल हो रहा है और इसमें या दिखाई दे रहा है कि यह बिल साल 1985 का है। वही इस बिल में शाही पनीर, दाल मखनी, रायता और रोटी ऑर्डर की गई हैं और इन चीजों की रेट लिस्ट भी लिखी हुई है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उस समय शाही पनीर केवल 8 रुपए में था और दाल मखनी और रायता सिर्फ 5 रुपए में ही मिल भी जाता था।
इतना ही नहीं इसके अलावा रोटी की कीमत सिर्फ 70 पैसे थी और इसमें दिख रहा है कि कुल मिलाकर यह पूरा बिल 26 रुपये 30 पैसे का रहा वहीं मजे की बात यह है कि इसमें 2 रुपए का सर्विस चार्ज भी जुड़ा हुआ है मतलब यह है कि यह एक अच्छे रेस्टोरेंट का बिल है। इस बिल के वायरल होते ही लोग यह अंदाजा लगाने लगे कि उस जमाने में खाने का क्या दाम हुआ करता था।
आज के दाम से करें तुलना
जैसे ही यह वायरल हुआ लोग इसकी तुलना आज के दाम से करने लग गए। और एक तरफ जहां 1985 में शाही पनीर का दाम 8 रुपए था वहीं आज इसका दाम काफी बढ़ भी गया है। अलग अलग होटलों के दाम अलग जरूर हैं लेकिन इनमें कई गुना की बढ़ोत्तरी हो चुकी है और फ़िलहाल यह पुराना बिल जमकर वायरल हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *