11 या 12 किस दिन है रक्षाबंधन

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। रक्षा बंधन का त्योहार हर साल सावन के महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है और इस साल पूर्णिमा तिथि दो दिन होने से लोगों के बीच रक्षा बंधन की तारीख को लेकर काफी कंफ्यूजन देखने को मिल रहा है। कुछ पंडित 11 अगस्त को रक्षा बंधन बता रहे हैं तो वहीं कुछ 12 अगस्त को। इसी बारे में आज हम आपको बताएंगे कि आपको इसे किस दिन मनाना है।

12 अगस्त है बेहद शुभ-

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राखी बंधवाते समय भाई का मुख पूरब दिशा की ओर होना चाहिए और बहन का पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। राखी बांधने से पहले सबसे पहले बहनें अपने भाई को रोली, अक्षत का टीका लगाएं। फिर घी का दीपक जलाकर उससे आरती उतारें, उसके बाद मिष्ठान खिलाकर भाई की दाहिने कलाई पर राखी बांधें।

बता दें कि इस साल सावन मास की पूर्णिमा 11 अगस्त को 10 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगी। इसी समय से भद्रा भी लग रही है जो रात 08 बजकर 53 मिनट पर समाप्त होगा। शास्त्रों के अनुसार, रक्षा बंधन का त्योहार भद्राकाल में मनाना शुभ माना जाता है। 11 अगस्त को प्रदोष काल में शाम 05 बजकर 18 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक आप रक्षा सूत्र बंधवा सकते हैं। वहीं हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के बाद राखी बांधना वर्जित है। इस कारण से 12 अगस्त को राखी का त्योहार शुभ माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *