घर पर जरूर लगाएं सुख, समृद्धि और सफलता से सम्बंधित इन 5 पौधों को

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

कई बार हम बहुत मेहनत करने के बाद भी अपने काम का उचित मूल्य, वेतन या आर्थिक तरक्की नहीं कर पाते हैं। यदि हम वास्तु और फेंगशुई के बताए कुछ बातों को अपने जीवन में आत्मसात कर लें, तो हो सकता है कि इससे ​आर्थिक तंगी और जीवन में फैली नकारात्मकता दूर करने में मदद मिल सकती है। जागरण अध्यात्म में आज हम आपको कुछ उन पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप अपने घर पर लगा कर आर्थिक संपन्नता और खुशहाली पाने में मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं उन पौधों के बारे में

1. मनी प्लांट

मनी प्लांट को घर में सही दिशा में लगाने से आर्थिक तरक्की मिलती है। मनी प्लांट को आप दक्षिण पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण में लगाएंं। इससे सुख-समृद्धि और धन बढ़ोत्तरी के साथ सकारात्मकता भी प्राप्त होती है। इसे हमेशा हमेशा घर के अंदर लगाएं। बाहर न लगाएं। बाहर लगाने से यह दूसरों की निगेटिव एनर्जी से प्रभावित हो सकता है।

2. स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट के पत्ते लंबे, नुकीले और हरे रंग के होते हैं। इस पौधे को लगाने से विशेष फायदे होते हैं। यह घर के अंदर की हवा को शुद्ध तो करता ही है, आर्थिक संपन्नता में भी वृद्धि करने में सहायक माना जाता है। य​दि आप बिजनेस करते हैं तो आपको जरूर लगाना चाहिए। यह बिजनेस ग्रोथ में सहायक माना जाता है।

3. जेड प्लांट

जेड प्लांट को सौभाग्य, समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है। इस पौधे को मुख्यत: घर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगाना चाहिए। इस पौधे की पत्तियां अंडाकार होती हैं। आप भी यदि अपने जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो ये पौधे इसमें सहायक हो सकते हैं।

4. लकी बम्बू प्लांट

यह पौधा कांच के जार में पानी भरकर रखा जाता है। लकी बम्बू प्लांट सौभाग्य, समृद्धि और शुभता में वृद्धि करने वाला माना जाता है। यह पौधा जितना बढ़ता है, उतना ही अच्छा माना जाता है। इसका सूखना दूर्भाग्य का सूचक होता है।

5. एरेका पाम

एरेका पाम को सौभाग्य, धन और सकारात्मकता प्रदान करने वाला पौधा माना जाता है। यह घर और आस पास के वातावरण में सकारात्मकता का संचार करने वाला तथा हवा को शुद्ध करने वाला होता है। इसकी हरी पत्तियां आंखों को सु​कून देती हैं। आप भी इसे अपने घर में लगाकर स्वास्थ्य और समृद्धि का लाभ ले सकते हैं।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *