मौत से पहले इंसान को मिलते हैं ये पांच संकेत, दिखनी बंद हो जाती है नाक

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। 5 signs are given to a person before death: हिंदू धर्म के सभी 18 पुराणों में गरुड़ पुराण का महत्व सबसे ज्यादा बताया गया है। वहीं ये विष्णु पुराण का ही एक हिस्सा है जिसके भगवान विष्णु ही देव भी माने गए हैं। 
बता दें इस पुराण में मौत के बाद की कहानियां और रहस्यों की जानकारी तक दी गई है। ये बताता कि है कि मौत के बाद आत्मा के साथ क्या होता है और पापों की सजा कैसे तय होती है। क्या आप जानते हैं, इस पुराण में पाप, पुण्य, स्वर्ग, नरक, नीति, नियम, धर्म और अधर्म की बातें भी शामिल हैं। वहीं गरुड़ पुराण के मुताबिक लोग जो कर्म करते हैं उसका बुरा या अच्छा फल भी उन्हें इसी जीवन में भुगतना पड़ता है और इसका कुछ फल मृत्यु के बाद भोगना होता हैं।
 इस पुराण में मौत से जुड़े कुछ ऐसे रहस्यों के बारे में भी बताया गया है जो मौत का साफ संकेत देती हैं। गरुड़ पुराण के मुताबिक मृत्यु जब नजदीक होती है तो मरने वाले व्यक्ति को इसके संकेत मिलने लग जाते हैं।
– गरुड़ पुराण के मुताबिक जब किसी की मौत नजदीक होती है तो उसे अपनी नाक दिखनी ही बंद हो जाती है। वो लाख कोशिश कर ले लेकिन उसे अपनी नाक नज़र नही आती।  
– गरुड़ पुराण के मुताबिक मौत के नजदीक होने पर व्यक्ति की परछाई भी उसका साथ छोड़ने लग जाती है। उसे पानी या तेल में अपनी परछाई नहीं दिखती।
– मौत से ठीक पहले मरने वाले व्यक्ति को सपने में अजीब चीजें भी दिखने लगती हैं। जिसमें उसे बुझा हुआ दीपक दिखता है। गरुड़ पुराण के मुताबिक ये मृत्यु के संकेत ही माने जाते हैं।
– मृत्यु से पहले हाथों की रेखाएं भी धुंधली पड़ जाती हैं। वहीं कुछ लोगों को अपनी हाथों की रेखाएं बिलकुल भी नजर नहीं आती।
– इसके अलावा मौत से पहले व्यक्ति को एक अलग प्रकार का अहसास होने लगता है, जैसे उसे लगने लगता है कि उसके आसपास कुछ आत्माएं मंडरा रही हो। गरुड़ पुराण के मुताबिक ये उसके पूर्वजों की ही आत्माएं होती हैं। इन्हें इस बात की खुशी होती है कि उनका कोई अपना अब उनके पास आ रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *