Chanakya Niti For Money: सबसे महान संत के रूप में विख्यात आचार्य चाणक्य के दिखाए मार्ग पर जो भी व्यक्ति चलता है उसका जीवन सफल हो जाता है। चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने सफलता-असफलता, हानि-लाभ के विषय में कई बड़े रहस्य खोले हैं। चाणक्य नीति व्यक्ति के जीवन में सफलता के मार्ग खोलती है और उसे विवेकशील बनाती है। वही आज हम आपको आचार्य चाणक्य के द्वारा बताई कुछ ऐसी आदतों के विषय में बताने जा रहे हैं जो धन की दुश्मन हैं। आचार्य चाणक्य का कहना है जिस व्यक्ति के भीतर यह आदतें होती हैं उसे अपने जीवन में आर्थिक तंगी से जूझना पड़ता है।
देर से उठना-
आचार्य चाणक्य का मानना है कि व्यक्ति को सुबह जल्दी उठना चाहिए और अपने जीवन दैनिक कार्यों को विधि पूर्वक करना चाहिए। जो व्यक्ति सुबह देर से उठता है जीवन दुखों से भरा रहता है और व्यक्ति को कभी भी धन की प्राप्ति नहीं होती। उसके प्रयास विफल हो जाते हैं और उसे हमेशा कष्ट झेलना पड़ता है।
संघर्ष से भय –
आचार्य चाणक्य का कहना है सफलता का एक मूल मंत्र संघर्ष है। जो व्यक्ति निरंतर प्रयास करता है उसे जीवन में सफलता हासिल होती है। लेकिन जो व्यक्ति संघर्ष से भयभीत रहता है और आज का काल कल के लिए टाल देते है। उसके जीवन में दुखों का आगमन होता है और माता लक्ष्मी उस व्यक्ति से रुष्ठ रहती हैं।
गंदगी –
आचार्य चाणक्य कहते हैं सफाई व्यक्ति गहना है। जो व्यक्ति स्वयं की और स्वयं के आसपास की चीजों की साफ़ सफाई रखता है उसे जीवन में सदैव सफलता मिलती है और ऐसे लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
