नवरात्र में भूल कर भी न करना यह काम नही तो जीवन हो जाएगा तहस नहस

admin
By admin
3 Min Read

आध्यत्मिक– 26 सितंबर से हिंदूओ का प्रमुख त्योहार नवरात्रि शुरू हो गया है। लोग नवरात्र में अपने घरों में बड़े ही श्राद्ध भाव से माता रानी की पूजा अर्चना करते हैं। नवरात्र में माता के 9 रूपों की आराधना की जाती है। वही जो व्यक्ति सच्चे मन और श्रद्धा भाव से माता रानी की पूजा करता है उसके घर मे शक्षात माता रानी आती है। 

वही नवरात्र के 9 दिनों में जो लोग पूजा करते हैं या जो लोग माता रानी का उपवास करते हैं। उन्हें विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि अगर आप नियमों के विरुद्ध जाते हैं और नवरात्र में उन चीजों को करते हैं जिन्हें माता रानी बिल्कुल नही पसन्द करती। तो आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। वही आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं कि नवरात्र में आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
अगर आप नवरात्र का व्रत करते हैं और माता रानी की कृपा चाहते हैं। तो आपको सबसे पहले घर की साफ सफाई रखनी चाहिए। अगर आप घर को साफ नही रखते हैं और सिर्फ उस स्थान को साफ करते हैं जहां माता की चौकी रखी हो। तो माता रानी अपने रुष्ट हो जाती है और आपको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
अगर आप नवरात्र में माता रानी की पूजा करते हैं। तो आपको समय का भी ध्यान रखना चाहिए। सुबह जल्दी उठकर माता की पूजा करनी चाहिए और माता का पाठ करना चाहिए। वही शाम को सूर्यास्त के बाद माता रानी की आरती करनी चाहिए। कोशिश करे आरती देर रात में न क्योंकि सूर्यास्त के बाद देवी देवता विश्राम करने लगते हैं।
नवरात्र में सभी लोगो को दुर्गा चालीसा जरूर पढ़नी चाहिए। जो लोग दुर्गा देवी का पाठ नही करते उन्हें इससे लाभ मिलता है। वही दुर्गा चालीसा के पाठ से घर मे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
जो लोग नवरात्र का व्रत करते हैं उन्हें चारपाई से दूर रहना चाहिए। न तो उन्हें चारपाई पर बैठना चाहिए और न ही चारपाई पर बैठकर भोजन ग्रहण करना चाहिए। इसके साथ ही मन को तरह तरह के व्यंजन के विचारों से मुक्त रखना चाहिए। अगर आपके मन मे लहसुन प्याज के सेवन का बार बार विचार आता है तो इससे माता रानी आपसे रुष्ट हो जाती है और आपको उनका गुस्सा झेलना पड़ सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *