Goodluck Tree 2022 : ये पेड़ लगाते ही होने लगेगी धन में बढ़ोतरी

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। Goodluck Tree 2022 : हम अकसर अपने घर के बगीचे में कई तरह के पेड़ लगा देते हैं, वहीं इस कड़ी में पेड़ों को लगाने से वातावरण में सुख-शांति बनी रहती है। वहीं क्या आप जानते हैं, घर के बगीचे में कुछ ऐसे पेड़ हरियाली सुकून के साथ-साथ शुभ फल भी आपको देते हैं।
जहां कुछ धन में बढ़ोतरी करते हैं तो वहीं कुछ समृद्धि में। इसके साथ ही कुछ पौधों को लगाने से आपकी किस्मत तक पलट सकती है तो ऐसे में आइए जानते हैं कि घर के बगीचे में कौन सा पेड़ लगाना सही है जिससे आपकी किस्मत भी चमक सकती है।
घर के बगीचे में लगाएं शुभ फलदायी पेड़
1-नीम का पेड़ 
घर के बगीचे में नीम का पेड़ लगाने से आपको कभी कोई घातक रोग नहीं होगा और आपके घर का वातावरण सुख-शांति से भी भरा रहेगा। इसी के साथ आपको बता दें, नीम का पेड़ हवा को साफ करने में बहुत मदद करता है, इसलिए आपको कभी कोई बुरी बीमारी भी नहीं पकड़ेगी।
2-केले का पेड़ लगाएं
घर के बगीचे में केले का पेड़ लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेंगी वहीं इसलिए इसे नॉर्थ-ईस्ट दिशा में लगाना शुभ होता है।
3-नारियल का पेड़ 
नारियल के पेड़ को घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाएं वहीं इससे आपकी सारी मनोकामना भी पूरी होगी।
4-अशोक का पेड़ लगाएं
अशोक के पेड़ को पूर्व दिशा में लगाना बहुत ही शुभ होता है, इससे आमदनी अच्छी बनी रहती है घर में खुशियां आती रहती है।
5-कटहल का पेड़ लगाएं
कटहल का पेड़ घर में लगाने से इसके शुभ परिणाम आपको उसी दिन से मिलने शुरू हो जाएंगे बता दें कटहल के पेड़ को उत्तर दिशा के अलावा आप किसी भी दिशा में लगा सकते हैं।
6-आंवला का पेड़ 
घर के बगीचे में आंवला का पेड़ लगाने से मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की कृपा हमेशा आप पर बनी रहती है वहीं आप आंवले के पेड़ को उत्तर -पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *