जाने गायत्री मंत्र का अर्थ, जाप का सही समय और रोज जाप से होने वाले फायदे

admin
By admin
3 Min Read

Aadyatmik:- हिन्दू धर्म मे गायत्री मंत्र का सर्वश्रेष्ठ महत्व है इसका उल्लेख ऋग्वेद में किया गया है ऋग्वेद की शुरुआत गायत्री मंत्र से होती है। वही इस 24 अक्षरों के गायत्री मंत्र के प्रत्येक अक्षर का विशेष महत्व है गायत्री मंत्र भारत के बच्चे बच्चे की पहचान है और भारत मे गायत्री मंत्र के बिना कुछ भी नहीं है। यहां कोई भी धार्मिक पूजा हो या कोई भी शुभ अनुष्ठान उसकी शुरुआत गायत्री मंत्र से की जाती है भारत के बच्चे बच्चे को घर मे बचपन से ही गायत्री मंत्र का ज्ञान दिया जाता है। वही जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष को गायत्री जयंती भी मनाई जाती है। तो आईए जानते हैं क्या है गायत्री मंत्र और क्या है इसका विशेष महत्त्व…

जाने क्या है गायत्री मंत्र:- 

ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

जाने क्या है गायत्री मंत्र के 24 अक्षरों का महत्व:-

गायत्री मंत्र के 24 अक्षरों में देवी देवताओं का आह्वान होता है इसका प्रत्येक अक्षय किसी न किसी देव या देवी से जुड़ा हुआ है। गायत्री मंत्री 24 शक्तियों का योग है। इस मंत्र का जाप करने से मन शान्त रहता है और एक साथ 24 देवो की आराधना का फल प्राप्त होता है। 

जाने गायत्री मंत्र का अर्थ:-

गायत्री मंत्र परमात्मा के तेज का प्रतीक है यह हमारे मन को शान्त रखने का स्तम्भ है और जब हम गायत्री मंत्र का जाप करते हैं तो यह हमें सकारात्मकता से जोड़ता है और हमारा मन शान्त रहता है। गायत्री मंत्र का अर्थ है प्रेरणा मार्गदर्शन और नकारात्मक ऊर्जा का नाश।

जाने गायत्री मंत्र के जाप का उचित समय:- 

गायत्री मंत्र का जाप प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए इसके जाप का उचित समय सुबह सूर्योदय से पूर्व या सूर्योदय के बाद का है। इसके अलावा शाम को इस मंत्र का जाप या तो सूर्यास्त से पहले या सूर्यास्त के बाद करना चाहिए।

गायत्री मंत्र के जाप से होने वाले फायदे:-

गायत्री मंत्र का नित्य जाप करने से घर का वातावरण अच्छा रहता है।
इसके जाप से मन नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से बचता है। एकाग्र6आती है और चेहरे को चमक प्राप्त होती है।
शिव गायत्री मंत्र का जाप करने से पितृदोष, कालसर्प दोष, राहु-केतु तथा शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है.
नारियल का बुरा और घी का हवन गायत्री मंत्र के सा थ करने से शत्रुओं का नाश होता है।
जो व्यक्ति दिन में एकाग्रता के साथ 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करता है उसकी स्मरण शक्ति बढ़ती है और उसे चीजे लम्बे समय तक याद रहती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *