जाने आलसी लोगों का जीवन कैसा होता है

admin
By admin
2 Min Read

ज्ञान– कई लोग अपने काम को आज करने की वजह कल के लिए टाल देते हैं। लोगों की आदत होती है कि वह हर चीज को करने से पहले बहाने बनाते हैं। अपने आलस्य के चलते सदैव दूसरों को अपना काम थमा देते हैं और स्वयं यही मौका तलाश करते रहते हैं कि आखिर वह ऐसा क्या करें कि उन्हें आराम करने का एक मौका मिल जाए।
लोग आराम की अभिलाषा में कई बार अपने मौकों को गवा देते हैं और सोचते हैं कि एक मौका गया है और दूसरा मिल जाएगा। लेकिन उनका यह आलस्य उनके भविष्य को अंधकार में झोंक देता है। धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन मे आलस्य करता है तो न उसे सफलता मिलती है और न ही सुख।
वह जिस सुख की अभिलाषा के साथ अपने मौकों को गवाता है और अपने आलस्य के चलते दूसरों को आगे करता है। उसका वही सुख आगे चलकर उसके लिये दुख बन जाता है और आलसी व्यक्ति अपने पूरे जीवन समस्याओं से जूझता रहता।
आलसी व्यक्ति के परिपेक्ष्य में विद्वानों का कहना है कि यह व्यक्ति दूसरों पर बोझ होते हैं। और इन्हें अपने जीवन मे काफी सुख नहीं मिलता। यह लोग एक पल के सुख को पाने के लिए अपना पूरा जीवन दुख की आग में झोंक देते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *