जाने 26 या 27 को कब मनाया जाएगा भईया दूज का त्यौहार

admin
By admin
1 Min Read

आध्यात्मिक– कल सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा और भईया दूज को लेकर लोगो के मन मे काफी असमंजस बना हुआ है। लोग परेशान हैं कि अगर गोवर्धन पूजा आज यानी 26 अक्टूबर को है तो भईया दूज का त्योहार कब मनाया जाएगा। 
वही यदि हम ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक देखे तो भईया दूज कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह तिथि 26 और 27 अक्टूबर दोनों ही दिन पड़ रही है. ऐसे में इस बार यह त्योहार दोनो दिन मनाया जाएगा।
26 तारीख को भईया दूज का मुहूर्त दोपहर 2:43 बजे से शुरू होकर 27 अक्टूबर को दोपहर 12.45 बजे तक चलेगा. वही कई जगहों पर भईया दूज का त्योहार 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 27 अक्टूबर को भईया दूज का शुभ मुहूर्त सुबह 11.07 बजे से दोपहर 12.46 बजे तक रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *