Makar Sankranti- मकर संक्रांति पर करें यह काम दूर होंगे सभी कष्ट

admin
By admin
2 Min Read

Makar Sankranti:- भारत मकर संक्रांति का पावन त्यौहार मना रहा है। यह हिन्दू धर्म का पावन त्यौहार माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन स्नान दान का अनोखा महत्व है। 
कहते हैं अगर आज के दिन आप गंगा स्नान करते हैं तो आपने सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और आपको माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
वहीं अगर आप मकर संक्रांति के दिन ब्राह्मण को भोजन करवाते हैं और विधिवत दान पुण्य करते हैं। तो आपके घर मे सुख समृद्धि आती है और घर से क्लेश दूर हो जाता है।
 वहीं अगर आप मकर संक्रांति के दिन नीचे बातए गए कुछ विशेष काम करते हैं। तो आपके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन खुशियों से भर जाता है।
ज्योतिष के मुताबिक- अगर आप मकर संक्रांति के दिन सुबह स्नान करके मंदिर जाते हैं और ब्राह्मण को दान न देने की वजह किसी जरूरतमंद को दान देते हैं। तो आपको ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है और आपके जीवने में खुशियों का आगमन होता है।
इसके अलावा अगर आप किसी भूखें व्यक्ति को भोजन करवाते हैं और उसकी जरुरतों का सहारा बनते हैं। तो आपका जीवन खुशियों से भर जाता है।
इसके साथ ही अगर आप मकर संक्रांति के दिन गाय की सेवा करते हैं। उन्हें हरा चारा खिलाते हैं और उनकी पीठ को सहलाते हैं। तो आपके जीवन से नाकरात्मकता दूर होती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *