33 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण

admin
By admin
2 Min Read

Amarnath temple: कोरोना के चलते पिछले दो वर्ष से बन्द अमरनाथ की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को इस साल छूट मिल गई है और अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण आरम्भ हो गया है। सूत्रों के हवाले से आई खबर के मुताबिक अब तक अमरनाथ यात्रा के लिए 33000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण करवा लिया है। वही हजारों की संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए परमिट पाने के लिए निर्धारित बैंक शाखा में जुटे हुए हैं। 

जानकारी के लिए बता दें अमरनाथ की यात्रा 30 जून से शुरू होगी। जिसके लिए पंजीकरण आरम्भ हो चुका है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारी नीतीश्वर कुमार के मुताबिक अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 33 हजार श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया लिया है। वही तीर्थ यात्रा के लिए व्यवस्था की देखरेख वह निजी रूप से कर रहे हैं। वही सरकार ने तीर्थयात्रियों पर नजर रखने के उद्देश्य से इस साल रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन प्रणाली की व्यवस्था की है। इस व्यवस्था के तहत यात्रियों पर नजर रखी जायेगी। 

क्या क्या है नियम:- 

दो साल बाद शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में यात्रियों को कई नियमों का पालन करना होगा। सभी को अभी भी कोरोना के नियमों से एहतियात बरतना होगा । इसके साथ ही 13 वर्ष से कम 75 साल से अधिक और छह सप्ताह से गर्भवती महिलाओं को अमरनाथ यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। वही पंजीकरण और यात्रा परमिट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *