Peepal Tree: क्यों दीवार की दरारों पर निकल आता है पीपल का पेड़

admin
By admin
4 Min Read

डेस्क। Peepal Tree: पृथ्वी पर वनस्पति की अनोखी प्रजातियां मौजूद होती हैं। वहीं वातावरण को साफ रखने के लिए इस पेड़ का होना बहुत ही जरूरी होता हैं। वहीं सभी पेड़ों की हवा को साफ करने की क्षमता अलग-अलग भी होती है।
इसी कड़ी में कई पेड़ो से काफी अच्छी खासी मात्रा में ऑक्सीजन भी मिलती है वहीं वातावरण को ये हमारे रहने लायक बनाते हैं। ऐसा ही एक पेड़ पीपल का भी है। वहीं जानकारों के मुताबिक पीपल में ऑक्सीजन का खजाना भी पाया जाता है। और पीपल एक ऐसा पेड़ है जो सबसे ज्यादा पक्षियों का आशियाना बना रहा है। यह पेड़ छायादार और आयुर्वेदिक गुणकारी भी होता है। आपने अक्सर यह भी देखा होगा कि घर की दीवारों में कभी-कभी पीपल का पौधा उग आता है पर क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है? क्यों पीपल का पौधा दीवारों में क्यों उग जाता है? तो आइए जानते हैं
घरों में क्यों नहीं लगाना चाहिए पीपल का पेड़?
पीपल का पेड़ बहुत ही विशालकाय होता है। जड़ों के साथ ही यह जमीन के ऊपर भी बहुत ज्यादा स्थान को घेरता है। घर में पीपल का पेड़ लगाने से इसके आकार को लेकर आपको परेशानी भी हो सकती है। वहीं खासकर अगर आपका घर छोटा हो। इसलिए इसे खुले स्थानों और मैदानों या मार्गों के किनारे लगाना बहुत ही अच्छा रहता है। इस कड़ी में कुछ लोगो का यह मानना होता है कि पीपल के पेड़ को घर में नही लगाना चाहिए। वहीं घरों में पेड़ न लगाने की सबसे बड़ी वजह कम जगह का होना रही है। इसके अलावा सब अवधारणाएं व अंधविश्वास भी है।
जानिए दीवारों में क्यों उगता है पीपल का पौधा?
गर्मी जितनी ज्यादा पड़ती है उतना ही पीपल के पेड़ में ज्यादा पत्तियां भी आती हैं। जिस कारण से वह ऑक्सीजन भी सबसे ज्यादा देता है। आपने पीपल के पौधे को अक्सर दीवारों या छतों पर उगते हुए देखा होगा। वहीं कौवे, गिलहरी या अन्य पक्षी पीपल बीज खा लेते हैं और फिर दीवारों और भवनों पर बीट कर देते हैं जिस वजह से वहां भी पीपल का पौधा उग आता है। 
इस कड़ी मेंअगर समय रहते इस पौधे को वहां से हटाया न जाए तो बड़े होने पर इसकी जड़ें दीवारों और भवनों में दरारें आ जाती हैं, जिससे उनके गिरने का भी खतरा बन जाता है।
जानिए क्या कहता है विज्ञानिक दृष्टिकोण?
पीपल का पेड़ काफी विशाल होता है। इसकी जड़े और शाखाएं काफी दूर तक फैल जाती हैं। वैज्ञानिक नज़रिए से घरों में पीपल का पेड़ लगाने से इसलिए परहेज किया जाता है, क्योंकि इसकी विशालकाय शाखाएं और जड़े मकानों को नुकसान पहुंचा देती हैं। साथ ही यह पेड़ ऑक्सीजन का खजाना होता है और पक्षी भी ज्यादातर पीपल पर अपना आशियाना बनाया करते हैं। इस कारण से उचित स्थान पर ही पीपल का पेड़ लगाना सही बताया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *