हर तरीके से पैसा कमाना जानते हैं इस मूलांक के जातक

admin
By admin
2 Min Read

आध्यात्मिक:- हिन्दू धर्म मे ज्योतिष शास्त्र का अत्यधिक महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर आपके ग्रहों की दशा सही रहती है तो आपको न सिर्फ उसका लाभ मिलता है बल्कि यह आपके जीवन को बदल देता है। वही आज हम बताने जा रहे हैं मूलांकों के बारे में की ज्योतिष के मुताबिक किसी व्यक्ति के मूलांक किस प्रकार काम करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं 3 मूलांक के विषय में। 

3 मूलांक उन जातको का होता है जिनका जन्मदिन 3, 12, 21 और 30 होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 3 मूलांक के लोगो पर बृहस्पति की कृपा रहती है यह स्वभाव से ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं। इस मूलांक के जातक गम्भीर और बोलने में माहिर होते हैं। यह अपनी बोलने की प्रवृत्ति से लोगो को प्रभावित करते हैं। लोग जल्द ही इनकीं ओर आकर्षित हो जाते हैं। ये महत्वाकांक्षी होते हैं और अनुशासन प्रिय होते हैं। ये वैसे तो शांत रहते हैं लेकिन अगर कोई इनसें भिड़ने की कोशिश करता है तो उसे ये आसानी से नहीं जाने देते।
3 मूलांक के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहती है इनमें पैसा कमाने का गुण होता है। यह अपने व्यक्तित्व के बलबूते पर किसी से भी अपना काम निकलवा लेते हैं। वैसे तो यह बेहतर नेतृत्व करते हैं लेकिन कई बार इनका नेतृत्व इनको समस्या में डाल देता है। इस मूलांक के जातक स्पष्टवादी होते हैं। अपनी बातों को साफ-साफ कहने में यकीन करते हैं। ये अपने कार्यों को लेकर हमेशा सतर्क रहते हैं। धार्मिक कार्यों में इनकी विशेष रुचि होती है। ये पारिवारिक होते हैं। धन का संचय करने में भी सफल रहते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *