Shivratri Vishesh : इस मुहूर्त में करें महादेव और माता पार्वती की आराधना-

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। इस साल 1 मार्च, मंगलवार के दिन शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। साथ ही में इस शिवरात्रि चतुर्ग्रही योग भी बनेगा। यह चतुर्दशी मुहूर्त एक मार्च सुबह 03:16 से शुरू होकर 2 मार्च सुबह 10 बजे समाप्त होगा। 

शास्त्रों के अनुसार इस महापर्व पर शिव और पार्वती का विवाह हुआ था और भोलेनाथ ने वैराग्य जीवन को त्यागकर गृहस्थ जीवन को अपनाया था। वहीं कुछ लोग यह भी मानते हैं कि इसी दिन भगवान शिव दिव्य ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए थे। मान्यताओं के अनुसार इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने पर मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

जानिए पूजा के शुभ मुहूर्त-

प्रथम प्रहर का मुहूर्त :1 मार्च शाम 6 बजकर 21 मिनट से रात्रि 9 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

दूसरे प्रहर का मुहूर्त : 1 मार्च की रात 9 बजकर 27 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

तीसरे प्रहर का मुहूर्त : तीसरे प्रहर में पूजा का शुभ मुहूर्त 1 मार्च रात्रि 12 बजकर 33 मिनट से सुबह 3 बजकर 39 मिनट तक होगा।

चौथे प्रहर का मुहूर्त : 2 मार्च सुबह 3 बजकर 39 मिनट से 6 बजकर 45 मिनट तक। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *