सोना भी आपके लिए होता है अशुभ, इन बातों का रखें ध्यान

admin
By admin
2 Min Read

Astro Tips: सोना एक बहुत ही कीमती धातु है। यह सभी स्त्री-पुरुषों को बेहद प्रिय भी है। महिलाएं खुद को गोल्ड के गहनों से सजाना बहुत पसंद करती है। वहीं दुनिया कितनी भी आधुनिक क्यों न हो सोने की अहमियत आज भी बरकरार है।
साथ ही मार्केट में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता ही रहता है। सोने की कीमतें आम तौर पर आपूर्ति और मांग से निर्धारित होती हैं। सोना खरीदना और इस्तेमाल करना बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोना खोना और किसी का खोया हुआ सोना मिलना बहुत अशुभ होता है।
वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति को स्वर्ण राशि का माना गया है। अपना खुद का सोना खोने, खोया हुआ सोना वापस पाने और खुद का गोल्ड कमाने में बृहस्पति ग्रह का बहुत योगदान होता है। आइए जानते हैं सोने से जुड़े शुभ और अशुभ बातें।
सोने को देवी लक्ष्मी का रूप बताया जाता है। इसकी वजह से दिवाली की पूजा के लिए माता लक्ष्मी की एक सोने की मूर्ति भी रखी जाती है। साथ ही किसी करीबी को देवी की मूर्ति देने की प्रथा है। ज्योतिष शास्त्र में सोने की अंगूठी खोना बहुत ही अशुभ माना जाता है।
यदि सोने की चेन खो जाए या चोरी हो जाए तो वैभव के नुकसान का खतरा होता है। सपने में खुद को सोने के गहनों से ढका हुआ देखना भी अशुभ माना जाता है। इसे वित्तीय संकट का खतरा बढ़ता है ऐसी मान्यता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *