Surya Grahan 2022: क्या करने पर होगी पाबंदी

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। Surya Grahan 2022 आज साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। वहीं अक्‍टूबर माह की 25 तारीख, दिन मंगलवार को लग रहा यह सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास होने वाला है।
दिवाली के अगले दिन लग रहे इस सूर्य ग्रहण के बारे में ज्‍योतिषविदों का यह मानना है कि इसका दूरगामी प्रभाव देखने को मिलने वाला है। वहीं शाम चार बजकर 29 मिनट से करीब डेढ़ घंटे तक ग्रहण का प्रभाव रहने वाला है।
साथ ही सूतक काल का ग्रहण के दौरान खास महत्‍व भी है। भारत में सूर्य ग्रहण शाम 6 बजकर 9 मिनट के बाद समाप्‍त हो जाएगा। सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले ही सूतक काल प्रभाव में आ गया है। सूर्य ग्रहण के चलते इस बार गोवर्धन पूजा 26 अक्‍टूबर को मनाई जानी है।
खगोलविदों की माने तो 25 अक्टूबर को लग रहा यह सूर्य ग्रहण आइसलैंड में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर शुरू हो जाएगा। सूर्य ग्रहण 2022 शाम 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में खत्म होगा वहीं पंचांग के अनुसार भारत में यह सूर्य ग्रहण सायं करीब 4 बजकर 29 मिनट से शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहने वाला है।
ज्‍योतिषविदों की मानें तो इस बार दिवाली भी ग्रहण के साये में मनाई जाएगी। क्‍योंकि इस नक्षत्र का दोष ग्रहण के एक दिन आगे और एक दिन पीछे तक माना जाता है। 24 अक्‍टूबर को रात में अमावस्‍या होने के कारण और अगली तिथि 25 अक्‍टूबर को भोर से ही सूतक काल लगने के चलते इस बार सूर्य ग्रहण को लेकर ज्‍योतिषी कह रहे हैं कि 27 साल के बाद ऐसा दुर्लभ योग बन रहा है।
सूर्य ग्रहण के दौरान क्‍या करें और क्‍या न करें: 
सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ वर्जित है।
सूर्य ग्रहण के दौरान रसोई में न जाएं।  
गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें।
साथ ही बच्‍चे और बुजुर्ग भी अतिरिक्‍त सावधानी बरतें।
ग्रहण के दौरान कोई शुभ कार्य न करें।
सूतक काल प्रभावी रहने पर भगवान का ध्‍यान जरुर करें।
ध्यान दें सूतक काल में मंदिर का पट बंद हो जाता है।
सूतक काल में कहीं की यात्रा न करें।
सूर्य ग्रहण के दौरान अराध्‍य देव का मंत्र जाप जरूर करें।
सूर्य ग्रहण के बीच गायत्री मंत्र का जाप विशेष फलदायी होता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *