ये Vastu Tips आपको दिलाएंगी आपकी ड्रीम जॉब, इन टोटकों से खत्म होगी बेरोजगारी

admin
By admin
3 Min Read

डेस्कHow to get Dream Job । बचपन से जिस क्षेत्र में करियर बनाने का या जो नौकरी पाने का सपना देखा था, वह हकीकत में बदल जाए तो यह किसी चमत्कार से कम तो नहीं होगा। वो बात अलग है कि कुछ भी रातों रात नहीं होगा और आपको इसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी। पर हां हमारे बताए गए रास्ते से आप अपने लक्ष्य में आने वाली परेशानियों को जरूर दूर कर सकेंगे। आपको आपकी मनपसंद नौकरी मिल जाए इसके लिए वास्‍तु शास्‍त्र में कुछ ऐसे कारगर उपाय बताए गए हैं, जिनको अपनाने से कुछ ही समय में न केवल ड्रीम जॉब का सपना पूरा हो सकता है, बल्कि व्‍यक्ति धनवान भी हो जाता है।

नौकरी पाने के लिए करिये ये उपाय

– यदि नौकरी पाने में या नौकरी में तरक्‍की पाने में अड़चनें आ रही हैं, तो अपने बेडरूम में पीले रंग का उपयोग ज्‍यादा से ज्‍यादा करें क्योंकि पाला रंग कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करता है। इसके उपयोग से किस्‍मत का साथ मिलने लगेगा और जल्‍द ही करियर पर सकारात्‍मक प्रभाव पड़ेगा।

इससे बेरोजगारी होगी खत्म

यदि मनपसंद नौकरी न मिल रही हो या बेरोजगारी बनी हों तो घर की उत्तर दिशा की दीवार पर आईना लगा दीजिये। यह इतना बड़ा होना चाहिए, जिसमें आपकी पूरी छवि दिखाई देनी चाहिए। ऐसा करने से आपको जल्‍द ही नौकरी मिल जाएगी।

इंटरव्यू में मिल रही हो असफलता

यदि आप नौकरी के इंटरव्यू में बार-बार असफल हो रहे हों तो अगली बार इंटरव्‍यू देने के लिए जाते समय लाल रंग का रुमाल अपने साथ लें जाएं। संभव हो तो लाल या हरे रंग के कपड़े भी पहने। ऐसा करने से सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही घर से निकलने से पहले गणपति जी की पूजा भी करें। और उन्‍हें भोग लगाएं और प्रसाद की सुपारी खाकर ही निकलें।

कुंडली में हो दोष

अगर आपकी कुंडली के ग्रह दोष है जो करियर में बार-बार समस्‍या पैदा कर रहे हों, वे एक मुखी, दस मुखी या ग्यारह मुखी रुद्राक्ष को धारण कर लें। ऐसा करने से करियर की राह में आ रही सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

न करें ये गलती

अगर आपके घर के ब्रह्म स्थान यानी कि घर का मध्‍य भाग; भारी सामान-फर्नीचर आदि से भरा है तो यह भी करियर में रुकावटें पैदा करता है। इसीलिए ब्रह्म स्‍थान को खाली और हमेशा साफ रखें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *