Unique Shiv Mandir: जानें भारत का सबसे रहस्यमयी मंदिर

0
9

Unique Shiv Mandir: देवों के देव शिव हमारे आराध्य हैं। शिव का ध्यान हमें सकारात्मक मार्ग पर ले जाता है। जो भी व्यक्ति शिव की पूजा -अर्चना करता है उसके सभी दुःख मिट जाते हैं। वही भारत अपने विशेष मंदिरो के लिए जाना जाता है, भारत के मंदिर भारत की धरोहर हैं, मंदिरो का निर्माण इतनी बारीकी से किया गया है कि जो भी उन्हें देखता है नजर गढ़ाए रह जाता है। वही कई मंदिर ऐसे हैं जो स्वयं में कई रहस्य छुपाए हुए हैं। वही आज हम आपको एक ऐसे रहस्मयी मंदिर के विषय में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकार आप दंग रह जाएंगे। 

जानें भारत का रहस्यमयी मंदिर-

वेंकटेश्वर मंदिर, आंध्र प्रदेश- यह मंदिर स्वयं में कई रहस्य छुपाए हुए है। वेंकटेश्वर मंदिर, आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में मौजूद है। भगवान वेंकटेश्वर मंदिर को तिरुपति के रूप में जाना जाता है जो देश के सबसे मशहूर मंदिरों में शुमार है। ऐसा माना जाता है कि भगवान वेंकटेश्वर यहां मूर्ती के रूप में धारण हुए थे, जिसकी वजह से इस मंदिर की स्थापना यहां की गई। 

आपको बता दें, इस मंदिर में दो विशाल हॉल हैं, जहां रोजाना 1200 से अधिक तीर्थ यात्रियों के बाल कटते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि यहां सालभर में लगभग 75 टन तक बाल पहुंच जाते हैं। इन बालों को बेचकर तिरुपति मंदिर की 6.5 मिलियन से अधिक कमाई होती है।