कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा के समय इन चीजो का करें उपयोग मिलेगा उत्त्तम फल

admin
By admin
2 Min Read

Krishna Janmashtami 2022: श्री कृष्ण जन्माष्टमी आने वाली है। हिन्दू धर्म का यह बहुत बड़ा फेस्टिवल होता है। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी 18 अगस्त को पढ़ रही है। सभी घरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी जोर शोर से हो रही है। 

अगर हम धार्मिक ग्रन्थों की माने तो श्री कृष्ण 64 कलाओं से युक्त है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सभी कृष्ण का व्रत रखते हैं और रात में विधि विधान से कृष्ण भगवान की पूजा करते हैं। उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और उन्हें उनका लक्ष्य आसानी से प्राप्त होता है। वही अगर आप कुछ विशेष वस्तुओं का इस्तेमाल करके कृष्ण भगवान की पूजा करते हैं तो इससे आपको विशेष फल की प्राप्ति होती है।

जाने किन वस्तुओं का पूजा के समय करें इस्तेमाल:-

मोर पंख:-

मोर पंख कृष्ण भगवान को बेहद पसन्द है। इसे वह अपने मुकुट पर धारण करते हैं। जो व्यक्ति जन्माष्टमी की पूजा में मोर के पंख का इस्तेमाल करता है कृष्ण उसकी सभी मनोकनाओं को पूरा करते हैं और उसपर अपनी दयादृष्टि बनाये रखते हैं।

मुरली:-

मुरली जो कन्हैया के हाथ की शोभा बढ़ाती है। इसकी धुन कृष्ण भगवान को खूब पसन्द है। कृष्ण भगवान की पूजा जो व्यक्ति मुरली अर्पित करके करता है उसे धन की प्राप्ति होती है।

शंख: 

शंख को शुभता का प्रतीक माना जाता है। सभी को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कृष्ण भगवान को शंख से गंगा जल और दूध से स्नान करवाना चाहिए।

तुलसी:

तुलसी भगवान कृष्ण को बहुत पसंद है। इसके बिना कोई भी पूजा अधूरी है। अगर आप कृष्ण का भोग बनाते है और उसमें तुलसी का उपयोग करते हैं तो इससे आपको उम्दा लाभ प्राप्त होता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *